मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana crime: हथियार के बल पर रेवाड़ी में लूटी कार

On: January 15, 2025 6:46 PM
Follow Us:

दिल्ली से बुकिंग करके लाए, उतरते समय दिया वारदात को अंजाम
Haryana crime:  Rewari जिले में बदमाशों का कहर बढता ही जा रही है। एक बार फिर सरेआम  NH 48 पर बुकिंग करके लाए कार चालक से हथियार के बल पर नकदी व कार लूट ले गए। सूचना पाकर पुलिस मोक पर पहुंची, नाकाबंदी की, लेकिन बदमाशों का सुराग नही लगा।

धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में यूपी के बदायु के रहने वाले श्रीदेव ने बताया कि वह फिलहाल नोएडा नंगला फेज-2 में रहता है। वह टैक्सी कार चलाता है। 14 जनवरी की रात के 5 लडको ने उसकी कार धारूहेड़ा जाने के लिए बुक की थी। धारूहेड़ा पहुचने पर उन लडको ने जयपुर की तरफ करीब तीन किलोमीटर आगे छोडने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें  Haryana News: IGU Rewari में ‘अर्थमिति’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन

उतरते ही छीना फोन: आरोपितों ने हाईवे न 48 पर धारूहेडा से आगे रात को कार साईड में रुकवाई तथा कहा कि हमें यही उतार दो। इसी बीच एक युवक ने उससे मौबाईल फोन पेटीएम स्कैनर करने के लिए ले लिया।

POLICE STATION DHARUHERA

इससे पहले वह मोबाइल वालिस लेने लगा तो एक युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने विरोध तो एक युवक ने उसे कट्टा दिखाया। आरोपितो ने उसकी जेब से 1200 रु निकाल लिये और उसकी सर्ट निकलवा ली।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

आरोपी उसकी कार को छीनकर जयपुर की ओर भाग गये। उसने हाईवे पर एक पैटोल पंप कर्मी के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। रात को पुलिस मोके पहुंची। चालक ने बताया कि आरोपित उसका मोबाइल भी साथ ले गए।

मामला दर्ज कर जांच शुरू: थाना धारूहेड़ा पुलिस ने 1200 रूपए नकदी, मोबाइल व कार लूटने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि ट्रेकिंग जारी है जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। लूट कर सूचना मिलते ही नाकाबंदी की थी लेकिन पकडने में सुफलता नहीं मिलीै

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now