मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Bhiwadi: अमेजॉन और फ्लिपकार्ट की ठगी का करोड़ों रुपए का सामान जब्त, बदमाश गच्चा देकर फरार

On: April 5, 2023 8:52 AM
Follow Us:
पहलगाम आंतकी हमले के बाद भिवाड़ी में बडी कार्रवाई,

भिवाड़ी: स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अमेजॉन और फ्लिपकार्ट की वेबसाइटों पर धोखाधड़ी करते हुए एकत्रित किए हुए करोड़ों रुपए के सामान को जप्त किया है। लेकिन बदमाश पुलिस को गचा देकर फरार हो गए।Bhiwadi: गैंगरेप पीड़िता ने आत्मदाह की दी चेतावनी

आईपीएस सुजीत शंकर की अगुवाई में भिवाड़ी में दो जगह पर ताबड़तोड़ छापामारी की कार्यवाही की गई। टीम ने दोनों ही जगहों से बडी मात्रा में सामान जब्त किया है।

यह भी पढ़ें  Paris Paralympics: दुनिया के 1.3 अरब दिव्यांगों के प्रतिनिधि हुए शामिल: एंड्रयू पारसंस

भिवाड़ी के रामपुर मुंडाना की वर्मा कॉलोनी में स्थित एक मकान से और साहडोद रामपुर के खेतों में बनी एक कॉलोनी में बनाए गए दो मकानों के अंदर से सामान जप्त किया गया है, पुलिस ने तीनों ही मकानों को सील कर दिया है।

BJP News : कंवर सिंह खोला बने धारूहेडा भाजपा मंडल महामंत्री
आरोपी मोके से फरार: सामान को ट्रक और टैंपो में भरकर भिवाड़ी थाने पर लाया गया है। थाने पर लाने के बाद सभी सामान की गिनती की गई है। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें  Delhi: दशकों पुराना गगन नदी पुल अब इतिहास! दिल्ली रोड पर शुरू होगा नए पुल का निर्माण इस हफ्ते से

ये सामान किया जब्त: 49 एलइडी टीवी, 8 वॉशिंग मशीन, 9 एयर कंडीशनर सेट, 2 गीजर, 2 आरओ, 2 होम थिएटर, 11 कूलर, 4 फ्रिज, 10 मोबाइल, 2 मिक्सर, 2 ओवन, 2 सिलाई मशीन एक गोदरेज की अलमारी, एक डबल बेड, दो गद्दे, दो बॉडी मसाजर, एक हेयर ड्रायर, 4 जोड़ी जूते, 5 बैग, एक इनवर्टर बैटरी, एक रूम हिटर, 10 हजार रूपए नगद व सोने के आभूषणों में एक जोड़ी झुमका, एक लॉकेट चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स, 2 जोड़ी पाजेब, 1 जोड़ी चूड़ी, 2 जोड़ी बिछिया सहित दो स्वाइप मशीन बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: धरूहेड़ा से दो महिलाएं अचानक लापता

पुलिस के द्वारा अभी यह पता लगाया जा रहा है कि यह सभी सामान कहां से और किसके द्वारा मंगवाया गया है साथ ही किन-किन लोगों के साथ ठगी की गई है।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now