मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

खुशखबरी: रेवाडी कीे ये 23 कॉलोनियां होंगी नियमित, यहां जानिए पूरी डिटेल्स

On: June 15, 2023 2:50 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: लंबे समय कालेनियो की नियमित होने का इंतजार कर लोगो को उपायुक्त ने बडी राहत दी है. रेवाडी जिले में जल्द ही 23 कालोनियो को नियमित किया जाएगा.

colony

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि सरकार की ओर से जिला में अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाना है. जिसके सर्वे और वेरिफिकेशन के कार्य को सोमवार तक पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि संबंधित रिपोर्ट सरकार को भेजी जा सके.

डीसी मोहम्मद इमरान रजा बुधवार को जिला सचिवालय में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. उन्होंने बताया कि जिला में 23 अवैध कॉलोनियों को वैध करने का ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है.REWARI: प्राथमिक स्कूलों को मर्ज करने के आदेश वापस ले सरकार: सजंय शर्मा

यह भी पढ़ें  Haryana News : हरियाणा के इस जिले के लोगों लाल डोरा जमीनो पर मिलेगा मालिकाना हक, देखें सरकार का प्लान ?

उन्होंने जिला नगर योजनाकार विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द इस कार्ये को पूरा करना सुनिश्चित करें.
मिलेगी सुविधाएं

उन्होंने कहा कि कॉलोनियों के वैध होने से वहां रहने वालें लोगों को बिजली, पानी, सीवरेज, सडक़ों आदि की मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों को वैध करने के लिए सरकार ने कॉलोनियों में सुविधाएं और बुनियादी ढांचा जांचने के लिए डीटीपी विभाग को सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी.

जिला नगर योजनाकार अधिकारी मंदीप सिहाग ने बैठक में बताया कि डीटीपी विभाग की ओर से 23 कॉलोनियों का सर्वे पूरा हो चुका है. इसके अतिरिक्त अन्य संबंधित विभागों द्वारा भी रिपोर्ट प्राप्त करने उपरांत मैप डिटेल के साथ पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी.Haryana: स्टांप वेंडरों के लाइसेंस रिन्यू कराने को लेकर सीएम से मिले कोसली विधायक

यह भी पढ़ें  Rewari: महेश्वरी में गाली गलोज, जातिसूचक शब्द कहने को लेकर हुई महापंचायत, जानिए क्या हुआ फैसला

उन्होंने बताया कि पैरामीटर के हिसाब से एक-एक क्षेत्र की जांच की गई है। जल्द ही रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी।

ये रहे मौजूद: अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग आदित्य देशवाल, अधीक्षक अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग विनय कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now