मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: नगर परिषद की लापरवाही, 800 गौवंश भूखमरी के कगार पर

On: September 14, 2023 6:12 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा: यहां के गरीब नगर स्थित नंदू गौशाला में एक बार फिर चारे का संकट गहराया गया है। चारे की किल्लत से परेशान गोरक्षका व समाजसेविको ने बुधवार को नंदू गोशाला के प्रधान रोहित यादव की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला तथा चारे की व्यवस्था करवाने के लिए डीसी के नाम डीएमसी को ज्ञापन सौंपा।

 

प्रधान ने बताया गौशाला मेंं 785 गौवश् है। हर माह गोवंशो के हरे चारे के लिए रेवाडी नगर परिषद की ओर एक एजेंसी का ठेका दिया हुआ है। चारा देने वाली एजेसी का 31 अगस्त का पेयमेंंट की हुई है। अब ऐसे सितंबर माह में पिछले 13 दिनो से चारे की किल्लत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें  Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने अस्थाई डिब्बो में की बढ़ोत्तरी

चारे की व्यवस्था को लेकर रेवाडी डीएमसी को 10 अगस्त को पत्र देकर स्थिति से अगवत करवा दिया गया था। लेकिन चारे की किल्लत की ओर ध्यान नहीं देने के चलते अब पशुओ के लिए आफत हो गई है। गौशाला में रेवाडी, धारूहेड़ा व बावल के बेहसहारा पशु एकत्रित किए हुए है। रेवाडी प्रशासन होश मे आओ नारे भी लगाए गए।

किया विरोध प्रदर्शन: बुधवार को धारूहेड़ा से बास से अधिक गोरक्षक व समाजसेवी रेवाड़ी पहुंचे तथा प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ विरोध जताते हुए जिला सचिवालय जाकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगो ने कहा नगर परिषद की लापरवाही से समय पर चारे की व्यवस्था नही हो पाई है। पिछले 13 दिन से चारा का सकंट बना हुआ है।

यह भी पढ़ें  Haryana Weather Update: हरियाणा में 35 डिग्री पर पहुंचा तापमान, पश्चिमी हवाएं चलने से गर्मी ने दिखाए तेवर

dmc re

अगर समय रहते चारे की व्यवस्था नहीं हुई तो गौंवश दम तोड देंगे, जिसके लिए प्रशासन की जिम्मेदार होगा। उपायुक्त राकेश हुड्डा ने कहा वह डीएमसी इस मामले को पता करेगा तथा जल्द से जल्द समाधान करवाएगा। प्रदर्शन करने वालो में विकास, मुकेश, पवन, धर्मबीर, दीपक, संजीव, करण, रविंद्र, लवली, विकास पंच, मुकुल आदि मोजदू रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now