Rewari News: जुआ खेलते हुए पांच दबोचे, 49420 रूपए बरामद

On: September 24, 2024 8:35 AM
Follow Us:
जुआ खेलने वालो के खिलाफ कार्यवाही,

Rewari News, Best24news

धारूहेड़ा: यहां के कापडीवास पैराफैरी मार्ग पर सोमवार रात को जुआ खेलते हुए पांच युवको को काबू करके उनके पास 49420 रूपए बरामद किए है।

आरोतिपो की पहचान गाँव बडौली थाना चांदहट जिला पलवल हाल निवासी गाँव मिल्कपुर भिवाडी राजस्थान के रहने वाले​ नितिन, रोशनपुरा मौहल्ला नजबगढ दिल्ली हाल फ्लेट न. सी-4 फ्लेट न. 23 द्वारकाधीश सोसायटी धारूहेड़ा के रहने वाले अजीत, मिलकपुर थाना फुलबाग भिवाडी राजस्थान के रहने वाले जितेंद्र, टिकली कलां जिला हाथरस उतर प्रदेश हाल गांव नंगलिया भिवाडी के रहने वाले हरिकिशन, आकेडा के रहने वाले कृष्ण के रूप में हुई है।

CRIME PISTOL
पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी महेश्वरी के पास कुछ युवक जुआ खेल रहे है। टीम ने छापा मार कार्रवाई की। सेक्टर छहपुलिस ने नितिन के दाहीने गोडा के नीचे 13100/- रुपये, अजीत के पास 5500 रुपये, जितेन्द्र के दाहिने गोडे के नीचे से 1300 रुपये, हरिकिशन के दाहिने गोडा से 1000 रुपये व कृष्ण के दाहिने गोडा के निचे से 2520 रुपये मिले

 

व बीच में पडे 23 हजार रूपए जब्त किए है। कुल रुपयो कि गिनती करने पर कुल 49420 रुपये बरामद हुए । पुलिस ने जुआ ​अ​धिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now