Dharuhera News: धारूहेड़ा: अखंड परम धाम सेवा समिति की ओर से कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-6, धारूहेड़ा में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं ज्ञानयज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम 8 मार्च से 14 मार्च तक चलेगा।
आयोजकों के अनुसार, प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा, जिसमें कथा व्यास के रूप में स्वामी श्री ज्योतिष्यानन्द गिरि जी महाराज पहुंच रहे है। Dharuhera News
कार्यक्रम के तहत 8 मार्च 2026 रविवार को प्रातः 9 बजे विशाल कलश यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। यह कलश यात्रा शिव मंदिर सेक्टर-4 से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। कथा की समापन पर पूर्णआहूति के साथ हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। Dharuhera News
















