भिवाडी: काफी मश्क्तत के बाद भिवाडी में 174 करोड़ रुपये की लागत से भिवाडी में सीईटीपी प्लांट तैयार हो गया है. अब देखना है कि क्या अब धारूहेडा को दूषित पानी से राहत मिलेगी. अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने कहा कि भिवाड़ी के सीईटीपी प्लांट को जुलाई के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा. इस प्लांट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है.
वीनू गुप्ता ने भिवाड़ी में बीडा, रीको, पर्यावरण, बीजेपीएनए, औद्योगिक संघों, संबंधित विभागों और सीईटीपी के कार्य में लगी संस्थाओं के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक ली. उन्होंने सीईटीपी प्लांट का अवलोकन कर निर्देश दिए और भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों की कार्यप्रणाली भी देखी.Rewari: 23 दिन बाद भी अपहरणकर्ता पुलिस पकड से बाहर
उन्होंने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के कारण प्रदूषित जल का ट्रीटमेंट कर उस पानी का अन्य कार्यों में पुर्नउपयोग करने के लिए 174 करोड़ रुपये की लागत से सीईटीपी प्लांट तैयार करवाया गया है. सीईटीपी प्लांट का काम लगभग पूरा हो गया है और परीक्षण में सफल रहा है.Rewari Crime: बिननेस की रंजिश में ट्रांसपोर्टकर को मारी गोली, जानिए कौन है फायरिंग करने वाले?
उन्होंने बताया कि यह प्लांट 6.0 एमएलडी के साथ ही जीरो लिक्विड डिसचार्ज स्तर का बनाया गया है. जिससे इस प्लांट में आने वाली पानी की एक एक बूंद का उपचारित कर उपयोग किया जा सकेगा.
आधुनिकतम तकनीक का है सीईटीपी प्लांट
ACS गुप्ता ने बताया कि भिवाड़ी में आधुनिकतम तकनीक का जेडएलडी सीईटीपी प्लांट लगाया गया है. इससे प्रदूषित पानी का संग्रहण कर उसे शोधित कर रिसाईकिल किया जा सकेगा.

सीईटीपी के लिए पाइप लाइन बिछाने के बाद 31 किमी क्षेत्र में बीटी रोड, 15.5 किमी क्षेत्र में पेचवर्क, 5 किमी में सीसी रोड और 6.5 किमी में हाल्फ बिड्थ का कार्य भी लगभग पूरा होने में हैं.
इसके साथ ही बिछाई गई पाइप लाइन में पानी के प्रवाह के साथ ही अन्य कार्यों का भी परीक्षण कर लिया गया है. गुप्ता ने औद्योगिक संघों के पदाधिकारियों से भी विस्तार से चर्चा की और राज्य सरकार की इंडस्ट्रीयल सेंट्रिक योजनाओं की जानकारी दी.Rewari: कहा सुनी को लेकर Bawal में ट्रांसपोर्टर को मारी गोली
ये रहे मौजूद: इस अवसर पर बीसीसीआई के राम नारायण चौधरी, प्रवीण लांबा और अन्य पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया और सुझाव दिए.
एमडी रीको सुधीर कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडा श्वेता चौहान, एडवाइजर इंफ्रा अरुण गर्ग, जीएम सिविल विजय गुप्ता, एसई पॉवर, एजीएम सिविल, एजीएम ईएम, रिजनल अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भिवाड़ी जल प्रदूषण निवारण एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान, सीनियम रीजनल मैनेजर रीको ज्ञानेन्द्र शर्मा और रीको सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों मोजूद रहे.

















