धारूहेडा: औद्योगिक कस्बे में शराब माफियो पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस जगह जगह दबीश दे रही है। सेक्टर छह पुलिस ने महेश्वरी व बेस्टेक मॉल के पास से दो युवकों को काबू करके दोनो के पास से 5 पेटी शराब बरामद की है।
Rewari News: युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत रोजगार देने का ऐतिहासिक कानून
आरोपितों की पहचान गोयल कालोनी निवासी प्रवीण व महेंद्रगढ निवसी भागचंद के रूप मे हुई है। थाना सेक्टर ने बताया कि मुख्यबीर से सूचना मिली थी आरोपित प्रवीन व ललित ठेकेदार गोयल कालोनी में शराब बेच रहा है। जब टीम ने दबीश दी तो वहा आरोपित प्रवीन शराब बेच रहा था।
Rewari News: सर्दी से बचाव के लिए बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना पुण्य का कार्य
पुलिस ने प्रवीण को काबू करके उसे पास से तीन पेटी शराब जब्त की हैं वही दूसरी ओर बेस्टेक माल के पास से पुलिस ने एक युवक को काबू करके उसके पास से दो पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनो आरोपितो के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Rewari News: किसान आंदोलन के दौरान टूटी सड़कों का जल्द कराएं निर्माण : राव इंद्रजीत













