धारूहेड़ा: शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निर्देश प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए नपा कार्यालय में शनिवार को केंप लगाया गया। नपा सचिव प्रवीन छिकारा की ओर से प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए विभाग के कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।खुशखबरी: कोटकासिम से दिल्ली के लिए हरियाणा रोडवेज बस का संचालन शुरू
नप सचिव ने कहा कि त्रुटियों को ठीक करने के नपा कार्यालय में दो दिन शिविर लगाया जा रहा है। शनिवार को सुबह मुनाादी भी करवाई ताकि लोगो को पता चल सके। बिल्डिंग निरीक्षक नवल किशोर ने बताया कि प्रोपर्टी आई में हुई गलतियो को ठीक करवाने का सुनहरा मौका है।
Hero: अजीब तरीके से मनाई बृजमोहन मुंजाल की 100 वीं जयंती, जिसने देखा उसने ही कहा वाह!
उन्होने लोगो से प्रोपर्टी आई में त्रुटियो के ठीक करवाने तथा पेयमेंट अदा करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 60 फीसदी से ज्यादा लोगों की पेयमेंट बकाया है।

















