धारूहेडा: यहां की रामनगर कालोनी में दो युवको ने थ्री व्हीलर चालक के साथ कहासुनी को लेकर न केवल मारपीट की, वही उसका मोबाइल छीन कर तोड दिया।Haryana: बावल में बनेगा पहला गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन, इतने करोड होंगे खर्च
थाना धारूहेडा पुलिस को दी शिकायत मे रामनगर के रहने वाले सोनू ने बताया कि वह थ्री व्हीलर चलाता है। चार दिन पहले उसकी कालोनी निवासी धमेंद्र से कहासुनी हुई थी। उस समय तो वह घर चला गया था।
लेकिन एक अप्रैल को जब वह घर के बाहर खडा था तो धमेंद्र व राजबीर आए तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, इतना ही नही उसका मोबाइल लेकर तोड दिया।PAN Card News: 1 जुलाई से लाखों PAN कार्ड होंगे रद, बचना है ये करना होगा काम
आरोपितो ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के घायल होने के बाद वह एक निजी अस्पताल मेें भर्ती हो गया। पुलिस ने सोनू की मेडिकल के आधार पर मारपीट करने, मोबाइल तोडने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप मे मामल दर्ज कर लिया है।
















