मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: सावधान! भिवाड़ी में अंगीठी ने ली बाप बेटे व दोस्त की जान

On: January 12, 2025 6:40 PM
Follow Us:

कमरे में अंगीठी जलाकर सोए, दम घुटने से तीन की मौत

Breaking News : राजस्थान के भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार रात को अंगीठी जलाकर कमरे में सो रहे पिता-पुत्र और बेटे के दोस्त की मौत हो गई। जब कोई नही उठा तो इसका पता चला।

जब वे दोपहर तक बाहर नहीं आए तो पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो तीनों मृत मिले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिसे ने बताया कि -मूल रूप से बिहार के रहने वाले धनंजय (50) बेटे अंकित (18), तीन बेटियां और पत्नी के साथ नगलिया की मनीष कॉलोनी में रहते थे। शनिवार रात के समय धनंजय बेटे अंकित और अंकित के पड़ोसी दोस्त, बिहार निवासी मुखराम रात को एक कमरें सो गए। सर्दी ज्यादा होने से उन्होंने अंगीठी जला ली।Breaking News

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में बदमाशों ने इमीग्रेशन एजेंट के घर पर की फायरिंग, जाने पूरा मामला ?

बताते हैं कि तीनों एक फैक्ट्री में काम कर रहे थे, शनिवार रात खाना खाने के बाद जलती अंगूठी कमरे में ही छोड़कर सो गए ।

जानिए क्यों हुआ ऐसा: बता दे कि कमरे का दरवाजा बंद होने अंगीठी में सुलग रहे कोयले की से कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा इतनी बढ़ गई । इसी के चलते तीनों का दम घुट गया।

दोपहर तक जब वे बाहर नही आए तो पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने कमरे में जाकर देखा तो तीनों मृत मिले। पडोसियों ने भिवाड़ी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now