Rewari: लापता चोकीदार का शव धारूहेड़ा वाटर टैंक में तैरता मिला

On: August 18, 2023 6:55 PM
Follow Us:

Best24Ness, Dharuhera News: यहां के हरिनगर स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के चोकीदार का शव शुक्रवार सुबह वाटर टैंक मे तैरता हुआ मिला। जबकि वह एक दिन पहले यही कार्यालय पर ड्यूटी आया था।हार्ट अटैक आने पर आप भी बचा सकते हैं किसी की जान, सीपीआर ट्रेनिंग लेने का सुनहरा मोका

थाना धारूहेड़ा को दी शिकायत में हरीनगर के रहने वाले इद्रपाल ने बताया कि उसका बड़ा भाई सोमपाल 41 हरिनगर स्थित जनस्वास्थ्य विभाग में बतौर चोकीदार कार्यरत था। वह 16 अगस्त की रात को वह हरिनगर कार्यालय में ड्यूॅटी पर आया था।

 

लेकिन 17 अगस्त को वह घर नहीं आया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। 17 अगस्त को विभाग ने उसकी जगह किसी अन्य कर्मचारी की वहां पर ड्यूटी लगा दी। शुक्रवार सुबह सोमपाल का शव वाटर टैंक में तैरता हुआ मिला। कमचारी ने पुलिस ने सोमवार को परिजनो को सूचना दी।Rewari: तीज महोत्सव पर RPS School में प्रतियोगिता आयोजित

 

सूचना थाना धारूहेड़ा पुलिस व जन स्वास्थ्य विभाग से अधिकारी मौके पर पहुंचें। जांच आधिकारी एसआई लेखराम ने बताया कि फिलहाल सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों का सौंप दिया है। मरने के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now