मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: भिवाड़ी नप की गुंडागर्दी, हरियाणा सीमा में नाला तोड़ा

On: August 20, 2023 7:21 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा: भिवाड़ी प्रशासन की ओर से सरेआम कैमिकल युक्त पानी धारूहेड़ा में छोड़ा जा रहा है। वहीं अलवर बायपास पर अवरोधक बनाने के बाद से कइ दिनो से दूषित पानी से राहत मिल रही थी। शनिवार को अलवर बायपास पर जलभराव हो गया। इतना ही आनन फानन में भिवाड़ी नगर परिषद की ओर हरियाणा की सीमा में बने नाले को तोड़ दिया गया है।

bw2008dh02

नाले से फिर आया पानी: महेश्वरी के पूर्व सरपंच जोगेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा की सीमा में महेश्वरी के पास नाले को बंद किया हुआ था ताकि गंदा पानी धारूहेड़ा में नही आए। शनिवार दोहपर राजस्थान के अधिकारियो की ओर से नाले को तोड दिया गया है। जिसके चलते फिर से धारूहेड़ा में अथाह काला पानी पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें  HBSE ने कॉपी जांच को लेकर जारी की सख्त गाइडलाइंस!, इस दिन आएगा रिजल्ट

alwar 2 11zon

बार बार विरोध करने के बावजूद राजस्थान सरकार के अधिकारियो ने पूर्व सरपंच के साथ बतमीजी की तथा जबरदस्ती नाले को तोड़ दिया।Bhiwadi: दिखने लगा है हरियाणा सीमा पर बनाए बेक्रर का असर

थाने में दी शिकायत: राजस्थान की ओर से कैमिकल पानी को ट्रीट करने की बजाय सरेआम दूषित पानी छोडा जा रहा है। जब पूर्व सरपंच ने नाले को तोडने का विरोध किया तो वहां पर मौजूद कर्मचारियो ने उसके साथ बतमीजी तथा जबरदस्ती नाले का तोड दिया। कार्रवाई की मांग लेकर थाना सेक्टर छह में शिकायत दी गई हैं

यह भी पढ़ें  Haryana crime: 5 दिन बाद ड्रेन से मिला शव, एसआरडीएफ टीम ने चलाया सर्च अभियान

alwar 11zon

दो मामले पहले ही दर्ज: छोडे जा रहे काले पानी को लेकर राजस्थान सरकार पर पहले ही दो मामले दर्ज है। इसके बावजूद सरेआम काला पानी छोडा जा रहा है। एक बार फिर तीसरी बार शिकायत दी गई है। पटवारी ने मौका पर जाकर निरीक्षण है। जांच की जा रही है।
श्याम सुंदर, नायब तहसीलदार धारूहेडा

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now