मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Bhiwadi: शराब के ठेके को किया आग के हवाले

On: May 9, 2024 9:15 PM
Follow Us:

Bhiwadi: राजस्थान के भिवाडी में एक बार बदमाशो की दंबदगा सामने आई है। कोटकासिम के  (Bhiwadi) भगाना गांव में शराब ठेके सेल्समैन के द्वारा रात को शराब देने से मना करना महंगा पड गया। बदमाशों ने शराब ठेके को आग के हवाले कर दिया। आग से करीब 3 लाख रुपए की शराब जलकर राख हो गई है।

पुलिस को दी शिकायत में गोदाम मालिक मुनेश यादव ने बताया कि करीब 8:30 बजे उन्हें सेल्समैन ने सूचना दी कि शराब ठेके में बदमाशों ने आग (Fire in Bhiwadi)  लगा दी है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को भी सूचना दी है।

यह भी पढ़ें  HTET : रिजल्ट को लेकर विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बड़ी चूक, जानिए अब क्या होगा

 

सेल्समैन दीपक ने बताया की मसवासी गांव के चरण सिंह उर्फ लूसी और दूसरा बदमाश कन्नू रात आठ बजे बाद शराब ठेके पर आए थे। वह गोदाम को बंद कर घर जा रहा था। उसने दोनों बदमाशों को शराब देने से मना कर दिया तो उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे और कहने लगे या तो शराब दे दो नहीं तो शराब के ठेके में आग लगा देंगे।

मना करते लगा दी आग: जब सेल्समैन ने शराब देने से मना कर दिया तो बदमाश शराब ठेके पर लगी कच्ची छत में आग लगाकर फरार हो गए। आग से ठेके की सारी शराब जलकर राख हो गई। सूचना पाकर दमकल भी पहुंची लेकिन जब तक सब कुछ जल चुका था।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के बागवानी और मत्स्य कर्मचारियों के लिए शुरू हुई कैशलेस स्वास्थ्य सेवा, जानें पूरी प्रक्रिया

आग से शराब गोदाम में रखी करीब 3 लाख रुपए की शराब जलकर राख हो गई। सूचना के बाद कोटकासिम थाना अधिकारी नंदलाल जांगिड़ मौके पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now