मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

ATM: कार से बांधकर 12 मिनट में 27 लाख रुपए से भरा ATM उखाड़ ले गए बदमाश

On: April 21, 2024 8:52 PM
Follow Us:

ATM : एनसीआर में एक बार फिर एटीएम बूथ लूट गिरोह सक्रिय हो गया है। शनिवार देर रात को  (BHIWADI) खैरथल में पुलिस लाइन के से बदमाश PNB का ATM उखाड़ ले गए। एटीएम मेंं करीब 27 लाख रूपए थे।वारदात पुलिस लाइन के गेट पर लगेCCTV कैमरे में कैद हो गई।

सुरक्षा के दावो की खुली पोल

घटना के समय एटीएम बूथ पर न तो गार्ड था और ना ही वहां सायरन लगा हुआ था। CCTV फुटेज के अनुसार शनिवार रात एक कार ATM के पास आकर रुकी। कार से उतरे बदमाशों ने बाहर लगे बिजली के मीटर के तार काट दिए। CCTV  कैमरों पर स्प्रे कर दिया। इसके बाद रस्से से ATM को बांधकर कार से खींचकर उखाड़ लिया। ATM को कार से घसीटते हुए लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें  Rewari News: मसानी झील में मरी हजारों मछलियां, दुर्गध से लोग परेशान

 

ATM BHIWADI
12 मिनट में लेकर फरार

राजकुमार अलसुबह 4 बजे दुकान को खोलने पहुंचा तो देखा कि ATM  का शीशा टूटा हुआ था।ATM  का कवर साइड में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस  (Police) और अन्य लोगों को दी। सूचना के बाद किशनगढ़बास डीएसपी राजेंद्र सिंह (DSP Bhiwadi)  मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

पीएनबी के शाखा प्रबंधक ने बताया- रविवार को अवकाश होने के चलते शनिवार को ही एटीएम में 28 लाख 50 हजार रुपए डाला गया था। कुछ पैसे निकाले गए है। एटीएम में करीब 27 के आस पास Cashथा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now