Accident in Dharuhera: सड़क पार करते समय दर्दनाक हादसा, राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

On: December 13, 2025 6:08 PM
Follow Us:

पहले ट्रक से बचा तो फिर बस की आया चपेट में राज मिस्त्री
Accident in Dharuhera: धारूहेड़ा: भिवाड़ी रोड पर महेश्वरी के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजमिस्त्री की जान चली गई। मृतक की पहचान राजेंद्र पुत्र सुआ बैरवा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान के करौली के गांव तिमावा के रहने वाले राजेंद्र के रूप में हुई है।Accident in Dharuhera

थाना सेक्टर छह पुलिस ने बताया कि राजेंद्र 40 धारूहेड़ा की महेश्वरी में एक कालोनी में रहता तथा राजमिस्त्री का काम करता था वह दोपहर भिवाडी से पैदल  आ रहा था कि महेश्वरी के पास कि एक निजी बस की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को भिवाड़ी के निजी हॉस्पिटल लेकर गए।

 

वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया।   सूचना मिलने पर सेक्टर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेवाडी शव गृह में भिजवा दिया है। मृतक का कल पोस्टमार्टम किया जाएगा।Accident in Dharuhera

पहले बाल बाल बचा:दुकानदार ने बताया पहले इस हादसे से कुछ समय पहले यह सड़क पर गिर गया था जिसके चलते एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लिए।  जिससे राजेंद्र बच गया था। वही ट्रक के अचानक ब्रेक लेने से थार गाड़ी ट्रक मे पीछे टकरा गई थी लेकिन उस समय राजेंद्र उठ कर वहां से निकल गया। वहीं दोबारा महेश्वरी की ओर जाते समय सड़क पार करते समय वह बस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।Accident in Dharuhera

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now