मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

शिक्षा मंत्री का ऐलान: हरियाणा में 26 जनवरी तक बंद रहेंगे कॉलेज व स्कूल

On: January 10, 2022 8:59 AM
Follow Us:

हरियाणा :  स्कूलों और कॉलेजों को सरकार ने 26 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया है। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि राज्य में विंटर वैकेशन चल रहे हैं। इन्हें सरकार ने 26 जनवरी तक बढ़ा दिया है।

जनवरी माह में लगातार बढ़ रही महामारी के कारण कोरोना के मामले पीक की ओर जा रहे हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए छुटि्टयों को 12 जनवरी से बढ़ाकर 26 जनवरी तक कर दिया है। इस दौरान शिक्षक अपनी-अपनी कक्षाओं को ऑनालाइन पढ़ाएंगे

Surya Rashi Parivartan 2022: 14 जनवरी से इन राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत, जानिए कैसे

शिक्षामंत्री कंवरपाल गुजर्र ने अपने ट्वीट में लिखा कि कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु सरकार ने राज्य के स्कूलों तथा कॉलेजों को 26 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है। ऑनलाइन शिक्षण जारी रहेगा, जिससे आगामी परीक्षा की तैयारी पर केंद्रित होकर स्कूल व कॉलेज आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

हरियाणा में कोरोना केस 5 हजार पार

यह भी पढ़ें  रेवाड़ी में निकाली भगवा शोभायात्रा, सनातन धर्म पर हमला बर्दाश्त नहीं: शम्मी शर्मा

नए साल के नौंवे दिन ही हरियाणा में कोरोना के मामले 5 हजार पार हो गए हैं। 24 घंटे में प्रदेश में 5166 नए कोरोना संक्रमित व्यक्ति सामने आए हैं। इनमें खतरनाक माने जा रहे ओमिक्रॉन के भी 13 केस हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 7.26 से बढ़ कर 10.64 पर जा पहुंच गया है। राहत की बात सिर्फ यह है कि किसी कोरोना पीड़ित की रविवार को मौत नहीं हुई। वहीं शनिवार की तुलना में रविवार को 7514 सैंपल कम लिए गए, लेकिन केसों में पिछले दिन की तुलना में 1625 केसों का इजाफा हुआ।

Kashi Vishwanath Dham: खुशखबरी: अब कांशी में नंगे पांव काम नही पडेगा मंदिर टीम को, जानिए क्यो ?

ऐसे छुआ 5 हजार का आंकड़ा

यह भी पढ़ें  रेवाड़ी वासियो की बल्ले बल्ले, 50 करोड की लागत से बनेगा वाटर टैंक, नही रहेगी पानी कि किल्लत

1 जनवरी को प्रदेश में काेराेना के नए केसों की संख्या 421 थी। 9 दिन बाद 12 गुणा से भी ज्यादा बढ़कर 5166 केसों तक आ गया है। ओमिक्रॉन के केसों की संख्या बढ़ कर 136 हो गई है। अब तक इनमें 111 मरीज ठीक हो चुके हैं, 25 अभी उपचाराधीन हैं। इनमें 13 केस रविवार के हैं।

दिल्ली में कोरोना का कहर: 800 चिकित्सक भी आए कोरोना की चपेट में… सक्रंमण के चलते हुआ बुरा हाल

प्रदेश में सरकारी स्कूल

  • आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल – 36,
  • राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल – 141
  • राजकीय प्राइमरी स्कूल – 8665
  • राजकीय मिडिल स्कूल – 2437
  • राजकीय हाई स्कूल – 1100
  • राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल – 2242
यह भी पढ़ें  IIT: शुभम का आईआईटी दिल्ली में चयनित होने पर दी बधाई

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now