मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

शांति स्थापना एवं सामाजिक कार्यो में गायत्री परिवार का अहम योगदान: लक्ष्मण यादव

On: October 18, 2021 1:41 PM
Follow Us:

कोसली: सुनील चौहान। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली प्रमुख ओमप्रकाश ने कहा कि अपने अपने घरों में नित्य प्रतिदिन दीपकों का प्रकाश करेंगे तो हमारा जीवन प्रकाशमयी रहेगा। इसलिए हमें नित्य अपने घरों पर दीपक का प्रकाश करना चाहिए।
ओमप्रकाश जादव सोमवार को कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के सेक्टर चार स्थित आवास पर आयोजित महादीप यज्ञ के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विचार रख रहे थे। हरिद्वार से नैतिक शिक्षा की छटा बिखेरने रेवाड़ी पहुंचे टोली प्रमुख ओमप्रकाश जादव ने बताया कि इस दौरान टोली सदस्यों ने संगीतमय गायत्री महिमा का गुणगान किया। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्व गायत्री परिवार पूरी दुनिया में शांति स्थापना एवं सामाजिक कार्यों को लेकर पूरी तत्परता से जुटा है। देशभर में इनकी शाखाओं के सदस्य प्रत्येक स्तर पर ज्ञान की अलख जगाकर लोगों को जागरुक करने में जुटे हैं।
इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता लाजपत राय कालरा, पंडित श्रीराम शर्मा द्वारा रचित समस्त विश्व को भारत के जस्त्र अनुदान कोसली विधायक को भेंट दी। कार्यक्रम में सोमेश कुमार, सविता देवी, देवेंद्र सिंह, अरुण गुप्ता, हरीश भल्ला, सुदेश कालरा, मयंक कालरा, शशि सैनी, ए.एन. तंवर उपस्थित रहे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now