मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

भगवान की भक्ति से मन और आत्मा दोनों को मिलती है शांति: महाबीर मसानी

On: September 17, 2021 12:31 PM
Follow Us:

दिल्ली गेट गोल चक्कर पर चल रहे गणेश महोत्सव में पहुंचे कांग्रेसी नेता महाबीर मसानी
रेवाड़ी: सुनील चौहान। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाबीर मसानी ने कहा कि भगवान की भक्ति से मन और आत्मा दोनों को तो शांति मिलती है। साथ ही परिवार में भी खुशियों का भंडार रहता हैं। इसलिए हर इंसान को अपने जीवन में हर दिन थोड़ा समय भक्ति के लिए जरूर निकालना चाहिए। भगवान के प्रति ध्यान लगाने से बड़ी से बड़ी समस्या दूर हो जाती हैं। महाबीर मसानी गुरुवार की शाम श्री गणेश मित्र मंडल की तरफ से शहर के दिल्ली गेट स्थित गोल चक्कर पर मनाये जा रहे गणेश महोत्सव में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंडल को 11 हजार रुपए भी दिए।
महाबीर यादव मसानी ने कहा कि हम जब भी कोई शुभ कार्य की शुरूआत करते है तो हर काम में सबसे पहले भगवान गणेश जी की पूजा की जाती हैं। चाहे कोई नया व्यापार हो या फिर कोई अन्य शुभ कार्य हर जगह भगवान गणेश जी की अपराधना होती हैं। हर साल मनाये जाने वाले गणेश महोत्सव में भक्ति रस की धारा बहती हैं। उन्होंने कहा कि वह भगवान गणेश जी से अराधना करते हैं कि हम सबके परिवार में खुशियां इसी तरह बनी रहें। भगवान श्री गणेश देश के लोगों को जल्द ही कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाये। इस मौके पर राजकुमार प्रधान, जितेन्द्र सैनी, शंकर सचदेवा, सैनी, अमरिश सैनी,योगेश चावला, पिंकी सैनी, अभिषेक सैनी, विनोद वाल्मिकी, बॉबी गेरा, बलवंत सैनी, विक्की नागपाल, महेन्द्र सैनी, कृष्ण कमल प्रधान, प्रमोद आजाद, नरेश लडोदिया, मोनू एडवोकेट, पवन, पंकज सैनी, बट्‌टू, अंशु, नोनी, सचिन, सागर आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें  Double Murder : हरियाणा में प्लॉट विवाद पर डब्बल मर्डर, रोहतक में चली गोलियां और गंडासी

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now