Dharuhera: दो बेटियों के साथ महिला गायब, साथ में ले गई 60 हजार रूपए नकदी

On: May 30, 2024 12:15 PM
Follow Us:

Dharuhera : कस्बे की बजरंग नगर कालोनी से एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वह अपने साथ 60 हजार रूपए नकदी भी ले गई है।

थाना सेक्टर छह पुलिस को दी​ शिकायत में यूपी के दतिया जिले के भागुआपुरा के रहने वाले हरिसिंह ने बताया कि वह बजरंग नगर में रह रहा है तथा अलवर बाइपास पर रहडी लगाता है। वह घर से रहडी लेकर आ गया था जब वह​ घर गया तो उसकी पत्नी वह दोनो बेटियांग गायब मिली।

ह​रिसिंह का कहना है वह घर से करीब 50 से 60 हजार रूपए भी साथ ले गई है। पुलिस ने गुमशुदगी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now