Plantation in Rewari: 100 से ज्यादा पौधे लगवा कर धारूहेड़ा पुलिस ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

On: September 18, 2025 4:41 PM
Follow Us:
थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा प्रभारी पीएसआई संजय ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर आकेड़ा मार्ग पर सडक के दोनों और 100 से ज्यादा पौधे लगाए।

धारूहेड़ा: थाना सेक्टर छह पुलिस द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस ने विभिन्न सामाजिक और जन-हितैषी अभियानों की शुरुआत की हुई है। इन अभियानों में स्वच्छता, पौधारोपण, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, साइबर सुरक्षा, रक्तदान और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।Plantation in Rewari

जिसके तहत आज थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा प्रभारी पीएसआई संजय ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर आकेड़ा मार्ग पर सडक के दोनों और 100 से ज्यादा पौधे लगाए। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा प्रभारी ने बताया कि सभी को मिलकर पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन के लिए पौधरोपण करना चाहिए। इसके लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है।Plantation in Rewari

थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा प्रभारी पीएसआई संजय ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर आकेड़ा मार्ग पर सडक के दोनों और 100 से ज्यादा पौधे लगाए।
थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा प्रभारी पीएसआई संजय ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर आकेड़ा मार्ग पर सडक के दोनों और 100 से ज्यादा पौधे लगाए।

सभी अपने आसपास पौधे लगाएं ताकि वातावरण स्वच्छ और साफ रहे। पौधारोपण को जीवन का हिस्सा बनाएं। साथ ही अन्य लोगों को भी पौधारोपण के लिए जागरूक और प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और संरक्षित करने की जरूरत है। आज बढ़ रहे प्रदूषण के कारण जीवन में साफ हवा की आवश्यकता बढ़ रही है। पौधे हमारे लिए ऑक्सीजन पैदा कर वातावरण को शुद्ध बनाते है।Plantation in Rewari

वृक्ष सभी जिव–जन्तुओं के जीवन का आधार है। पर्यावरण संरक्षण व संतुलन के लिए सभी को पेड़ लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रवासी अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इस अवसर पर थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा प्रभारी पीएसआई संजय व उनकी टीम ने वन बिभाग के कर्मचारीयो के साथ मिलकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now