Dharuhera: कोल्ड्रिंक नही दिलाना पडा महंगा, पीट पीटकर कर दिया अधमरा !

On: April 15, 2024 9:37 PM
Follow Us:

Dharuhera : कस्बे के गांव आकेडा में तीन चार युवको ने दो भाइयो के साथ मारपीटकर (marpeet )  घायल कर दिया। उनका कसूर सिर्फ इतना थी उन्होंने दूसरी बार कोल्ड्रिंक नहीं दिलाई।

थाना सेक्टर छह पुलिस  (Dharuhera Police) को दी शिकायत में आकेडा निवास मनीष ने बताया कि वह एक कोल्ड्रिंक डियु लेकर अपने घर आ रहा था कि सोमबीर व उसका भाई साहिल दोनो ने मुझे कहा कि हमे भी कोल्ड्रिंक पिला दे तो मैने उनको एक बोतल डियु लेकर दे दी ।

 

 

उसोमबीर ने शराब पी रखी थी तथा सोमबीर ने साहिल को फोन करके बुलाया और दोनो भाईयो ने पहले तो कोल्ड्रिंक आधी पीली और आधी बिखेर दी। फिर कहा हमे और कोल्ड्रिंक मगंवा कर दे। जो मैने और कोल्ड्रिंक मगंवाने से मनाकर दिया ।

THANA DHR

सोमबीर व साहिल उसके साथ मारपीट शुरु कर दी । साहिल ने फोन करके अपने दो दोस्त गमन व राहुल को बुला लिया। शोर सुनकर मेरा भाई प्रिन्स भी आ गया ।

प्रिन्स मुझे छुडाने लगा तो सोमबीर ने मेरे भाई प्रिन्स को अपने हाथ में पहने हुए कडा के दाहिनी आंख के नीचे मारी तथा सोमबीर ने अपने हाथ में पहने हुए कडे से मेरे बाई आंख की तरफ चोट मारी। साहिल ने अपने हाथ में पहने हुए पंच से मेरी गर्दन पर मारी।

 

उसके बाद हम छुट छुटाव करके मैं व मेरा भाई घर आ गए। जाते जाते सोमबीर ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। दोनो को मीरपुर सीएचसी में भर्ती करवाय गया है। पुलिस ने घायलो के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now