Dharuhera : नौकर ही निकला चोर, उत्तरांखड से किया काबू

On: March 19, 2024 2:48 PM
Follow Us:

Dharuhera: थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने ट्रासपोर्ट ऑफिस में चोरी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा के गांव मोवडी निवासी हरिहर सिंह बिष्ट के रूप में हुई है।

Mustarad Oil Price: धडाम से गिरे सरसों तेल के दाम, जानें ताजा रेट
सेक्टर-6 धारुहेडा निवासी विपिन ने शिकायत में बताया की उसने अपने ट्रांसपोर्ट के ऑफिस पर खाना बनाने के लिए उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा के गांव मोवडी निवासी हरिहर सिंह बिष्ट को लगा रखा था। 17 मार्च 2024 को वह अपने निजी काम से लखनऊ गया था।

Elvish Yadav को गुरूग्राम पुलिस लेगी रिमांड पर, जानिए क्यों ?

जो उसके पीछे से हरिहर सिंह बिष्ट उसके ऑफिस से कूलर, इन्वेटर, बेट्री व अन्य सामान को चोरी करके ले गया है। पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपित हरिहर सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now