Dharuhera News: भगत सिंह चौक पर लगा भयंकर जाम, घंटो फसे रहे वाहन

On: January 13, 2026 5:07 PM
Follow Us:
भगत सिंह चौक पर लगा भयंकर जाम, घंटो फसे रहे वाहन

Dharuhera News: धारूहेड़ा भगत सिंह चौक पर कई दिनों से ट्रैफिक समस्या गंभीर बनी हुई है। भगत सिंह चौक और नंदरामपुर बास रोड व सोहना रॉड पर वाहन एक-दूसरे के पीछे धीरे-धीरे चलते नजर आते हैं और यात्रियों को रास्ते में लंबा समय रुकना पड़ रहा है। मंगलवार की एक बार फिर भयंकर जाम लग गया जिससे स्थानीय दुकानदार एवं वाहन चालक परेशान रहे।

बता दें कि भगत सिंह चौक व सोहना रोड पर अतिक्रमण इस कदर हुआ है कि वाहनों को निकालने के लिए जगह ही नहीं मिलती है। बड़ी संख्या में वाहन पहले ही दुकानों के पास खड़े रहते हैं। इसी के चलते आये दिन जाम लगता है।Dharuhera News

वाहन चालकों का कहना है कि सुबह-शाम के समय यह जाम विशेष रूप से लंबा हो जाता है, जिससे कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में ज्यादा समय और परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है ताकि यह जाम नहीं लगेDharuhera News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now