Dharuhera News: बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर 23 को जोनावास में

On: February 19, 2026 4:47 PM
Follow Us:
JONAWAS POWER HOUSE

Dharuhera News: धारूहेड़ा: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सी.जी.आर.एफ.) द्वारा हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के दिशा-निर्देशानुसार उपभोक्ताओं की सुनवाई के लिए आगामी 23 फरवरी को जोनावास विद्युत निगम परिसर में 10 बजे शिकायत निवारण शिविर लगाया जाएगा।

 

शिविर की अध्यक्षता एक्सईन धमेंद्र रूहील करेंगे। एसडीओ मनीष कुमार ने बताया कि कि शिविर में जैसे बिलिंग समस्या, वोल्टेज शिकायत, मीटरों से सम्बन्धित शिकायत, बिजली आपूर्ति कटवाने व पुन: जुड़वाने सम्बन्धी, बिजली आपूर्ति में बाधाएं व बंद होना, दक्षता, सुरक्षा, विश्वसनीयता, हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के आदेशों की अनुपालना न करने सम्बन्धी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।Dharuhera News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now