Dharuhera News: सूने घरों में सेंध, मकान मालिक व किराएदार के घर चोरी

On: July 23, 2024 4:46 PM
Follow Us:

Dharuhera News: यहां के बास रोड पर शिवनगर कालोनी पार्ट-2 में दिनदहाडे चोरो ने दो घरों में सेंघ लगा दी। चोर मकान मालिक व किराएदार के कमरों से 2 हजार रूपए नकदी, जेवरात व बिजली के तार व अन्य सामान चोरी कर ले गए।Dharuhera News

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में यूपी के राय बरेली के रहने वाले सुनील कुमार ने बताया कि वह शिवनगर में परिवार के साथ रह रहा हूं। मकान मालिक कहीं बाहर गए हुए थे वह खुशखेडा ड्यूटी पर आया हुआ था।Dharuhera News

उसकी पत्नी मायके गई हुए थी। चोर उसके कमरे 2 हजार रुपये, उसकी पत्नी की एक जोडी चांदी की पायल वा चार जोडी चाँदी की चुटकी वहीं मालिक पवन का बिजली की तार वा चार बिजली के बोर्ड चोरी कर ले गए।

जब वह ड्यूटी से वापस आया तो कमरों के ताले टूट मिले तथा सामान गायब मिला। पुलिस ने चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now