Dharuhera News: गुरु रविदास जयंती पर निकाली झांकी, उपचेयरमेन अजय जांगडा ने दिखाई हरी झंडी

On: February 24, 2024 7:05 PM
Follow Us:

Dharuhera News: गुरु रविदास जयंती पर्व गुरु रविदास सेवा समिति द्वारा धारूहेड़ा में मनाया गया । इस मौके पर कस्बे मे झांकी निकाली गई। नपा के उपचेयरमैन अजय जांगड़ा ने दीप प्रज्वलित करके समारोह की शुरुआत की।

jhaki
धारूहेडा: गुरु रविदास जयंती पर निकाली झांकी, उपचेयरमेन अजय जांगडा ने दिखाई हरी झंडी

इस मौके पर डॉ रवि कुमार , लेक्चरर राजेंद्र सिंह, प्रो सूबे सिंह जाटव ने अपने तेजस्वी विचारो से समा बांधा। गुरु जी के बताए हुये विचारो पर चलने के लिऐ प्रेरित किया। शोभा यात्रा को हरी झंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष राम निवास प्रजापत ने दिखा कर रवाना किया। मंच संचालन सुशील कांत व यशपाल शौर्य ने किया ।

प्रधान सुंदर लाल बुराडिया ने सभी का धन्यवाद किया । इस मौके पर विकास शर्मा, अनिल, राजकुमार पार्षद, नानक पार्षद, दलीप , मंगल सिंह , धर्मवीर रंगा, चापसिंह शोरया, प्रशांत, मुकेश, त्रिलोक शौर्य मोजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now