Dharuhera: मंदिर कमेटी को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

On: April 29, 2024 4:59 PM
Follow Us:

Dharuhera: खरखड़ा के हनुमान मंदिर प्रांगण में ठाकुरजी महाराज मंदिर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कमेटी सदस्यों द्वारा ग्रामीणों के सामने कमेटी का वार्षिक लेखाजोखा प्रस्तुत किया।

 मंदिर कमेटी को उत्कृष्ट कार्य के लिए  किया सम्मानित
मंदिर कमेटी को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

इस दौरान पिछले महीने ही गाँव खरखड़ा में निर्मित हुए ठाकुरजी महाराज के भव्य मंदिर के लिए कमेटी सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए लगातार तीसरी बार पुनः मंदिर कमेटी को संचालन का दायित्व सौप दिया गया।

मंदिर कमेटी सदस्यों के निश्वार्थ भाव से किये गए कार्य के लिए खरखड़ा ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि विकास यादव सभी सदस्यों का सम्मान भी किया गया।

 

इस मौके पर कमेटी के प्रधान अजित, उपप्रधान प्रेमपाल, सुंदरलाल सचिव, राकेश, भोपाल, कुशलपाल, मनोज, राज, धनीराम, लेखराम,सुभाष, इंद्रपाल, नंदू पंडित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now