Dharuhera: बाइक सवार चालक का छीन ले गए फोन

On: May 5, 2024 6:13 PM
Follow Us:

Dharuhera: कस्बे में बदमाशो का कहर नहीं थम रहा है। बाइक सवार दो युवक चालक का एक फोन छीन ले गए। बाइक पर नंबर प्लेट भी नही थी।

थाना धारूहेडा पुलिस (Dharuhera Police) को दी शिकायत में अलवर के गांव सैखपुर के गांव अभनपुर निवासी साजिद ने बताया कि वह ड्राईवरी करता है। वह गाडी मे हरिद्वार से माल लाकर बावल खाली करके धारुहेडा मे हाईवें पर की सर्विस लाईन सोहना कट पर गाडी खडी करके गाडी मे लेटकर मोबाईल पर विडियो देख रहा था।

रात को दो युवक बाइक पर आए तथा खिडकी से अचानक मेरा फोन छिन ले कर फरार हो गए। उसने देखा कि मोटरसाईकिल पर नंंबर प्लेट नही थी तथा सफेद प्लेट लगी थी । वे बावल की तरफ मोटरसाईकिल पर भाग गए। पुलिस ने मोबाइल छीनने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now