Rewari news: Dharuhera भाजपा मंडल सचिव किशोरी ने दिया इस्तीफा, देवराज ने संभाला महामंत्री का पद

On: July 31, 2023 9:59 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: धारूहेड़ा से भाजपा मंडल सचिव किशोरी लाल ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे पार्टी कार्यकर्ता रहकर ही सेवा व सहयोग करेंगें। वहीं पद से त्याग पत्र मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी ने देवराज को महामंत्री पद सोंप दिया है।Haryana: सीएम मनोहर लाल का धारूहेड़ा में तस्वीर देकर किया स्वागत

BJP 1 1

बता दे कि रविवार को भाजपा के महामंत्री नानक खोला व कंवर सिंह खोला ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था। नानक खोला का कहना है वह पार्टी से जुडे रहेगे। वहीं कंवर सिंह खोला ने कहा है उसे पार्टी व पद दोनों से त्याग पत्र दे दिया है। मेरे साथ ही नहीं दक्षिण हरियाणा के साथ भाजपा अन्याय कर रही है।

मंडल सचिव पद से किशोरी ने दिया इस्तीफा:

KISORI LAL
किशोरी लाल समाज से जुडे भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता है। उनका आरोप है उनकी भाजपा पार्टी से कोई नाराजगी नही है। वह मंडल अध्यक्ष की नाराजगी के चलते अपने पद से इस्तीफा दे रहे है। उनकी पत्नी चंद्रकला 2009 में वार्ड 6 से पार्षद रही है

 

   देवराज से संभाला महामंत्री का पद:

DEVRAJ

गढी अलावलपुर के रहने वाले देवराज को भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी से महामंत्री पद पर नियुक्त किया है। देवराज इससे पहले सचिव पद पर कार्यरत थे। चूंकि दोनों पद महामंत्री के खाली हो गए है। इसलिए इसे महामंत्री बना दिया गया है।

देवराज, महामंत्री धारूहेड़ा

……..

parkash saini
प्रकाश सैनी ने दिया त्याग पत्र: प्रकाश सैनी ने भी दावा किया है उसके पास मंडल उपाध्यक्ष का पद था। उसने मंडल प्रभारी की नाराजगी व सीएम की कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से परेशान होकर पद से त्यागपत्र दिया है। वह भाजपा से जुडा रहेगा।

प्रकाश सैनी, भाजपा

……..

15 manoj saini

बुलाई जाएगी बैठक: मेरी ओर से सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर चलने की मंशा है। अगर किसी पदाधिकारी ने की मेरे नाराजगी है तो वे विमर्श करते ताकि उसकी गलत फहमी को दूर किया जा सके। कंवर सिंह, नानक व किशोरी का इस्तीफा हो गया है। प्रकाश सैनी के पास कोई पद ही नहीं है। देवराज महामंत्री नियुक्त कर दिया गया है।

 

मनोज सैनी, मंडल अध्यक्ष

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now