ट्रंप की धमकियों के बावजूद ऐतिहासिक जीत, भारतीय मूल के Zohran Mamdani बने न्यूयॉर्क के पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम मेयर

On: November 5, 2025 12:02 PM
Follow Us:
ट्रंप की धमकियों के बावजूद ऐतिहासिक जीत, भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम मेयर

नई दिल्ली। भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने इतिहास रचते हुए न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। वे अमेरिका के सबसे बड़े शहर के मेयर पद पर पहुंचने वाले पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम व्यक्ति बन गए हैं। 34 वर्षीय ममदानी ने इस मुकाबले में रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा और पूर्व न्यूयॉर्क गवर्नर एंड्रयू कुओमो को पराजित किया। Zohran Mamdani

बता दे कि कुओमो इस बार एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे। जोहरान ममदानी पिछले कई महीनों से चुनावी सर्वेक्षणों में बढ़त बनाए हुए थे। उन्होंने पहले डेमोक्रेटिक प्राइमरी में एंड्रयू कुओमो को हराकर उम्मीदवारी पक्की की थी और जून में उन्हें पार्टी की ओर से आधिकारिक विजेता घोषित किया गया था।

 

ममदानी की यह जीत न्यूयॉर्क की राजनीति में एक ऐतिहासिक परिवर्तन मानी जा रही है, क्योंकि अब तक शहर के मेयर पद पर किसी दक्षिण एशियाई या मुस्लिम मूल के व्यक्ति का चयन नहीं हुआ था। Zohran Mamdani

फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे ने रचा इतिहास ममदानी प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मीरा नायर और कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर महमूद ममदानी के पुत्र हैं। उनका जन्म युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ और वे सात वर्ष की आयु में अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क आ गए थे।

जीत को अमेरिका में प्रवासी समुदायों के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव का प्रतीक माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि उनकी सफलता न्यूयॉर्क जैसे विविधतापूर्ण शहर में प्रतिनिधित्व और समावेश की दिशा में एक बड़ा कदम है।

वर्ष 2018 में अमेरिकी नागरिक बने : हालांकि उनका परिवार बॉलीवुड और अकादमिक जगत से गहराई से जुड़ा है, लेकिन जोहरान ने अपना करियर राजनीति और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में बनाया। वे हाल ही में वर्ष 2018 में अमेरिकी नागरिक बने और इसके बाद तेजी से न्यूयॉर्क की राजनीति में उभरे।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now