Dera Sacha Sauda Chief At Sirsa डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को मिली 21 दिनों की पेरोल, सिरसा डेरे में रहेंगे

On: April 9, 2025 9:08 AM
Follow Us:

Dera Sacha Sauda Chief At Sirsa सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन्सां को 21 दिनों की पेरोल मिली है। पेरोल अवधि के दौरान इस बार वे डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय सिरसा में रहेंगे। पहली बार ऐसा हो रहा है कि पेरोल की पूरी अवधि डेरा मुख्यालय में रहेंगे। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भी डेरा प्रमुख को पेरोल मिली थी , उस समय भी वे कुछ समय सिरसा में आए थे लेकिन बाद में उन्हें यूपी स्थित बागपत डेरे में भेज दिया गया था।

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के सिरसा पहुंचने की खबर मिलने ही डेरा अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई। डेरा अनुयायियों ने एक दूसरे को डेरा प्रमुख के सिरसा पधारने की जानकारी दी। वहीं डेरा प्रमुख के सिरसा पहुंचते ही डेरा मुख्यालय की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। डेरा के आने जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है, उधर डेरा के सेवादारों की भी सुरक्षा को लेकर डयूटी लगी है।

29 को है डेरा का स्थापना दिवस, होगा बड़ा आयोजन
Dera Sacha Sauda Chief At Sirsaडेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस इसी महीने यानि 29 अप्रैल को है। डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 1948 में मस्ताना जी महाराज ने छोटी सी कुटिया के रूप में की थी। मस्ताना जी महाराज ने कई आश्रम बनाए। बाद में उन्होंने डेरा की बागड़ोर शाह सतनाम महाराज को सौंप दी। उन्होंने भी डेरा को विस्तार दिया और लाखों लोगों को डेरा सच्चा सौदा से जोड़ा। शाह सतनाम महाराज ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में संत गुरमीत राम रहीम सिंह को डेरे का वारिस बनाया।

गुरमीत राम रहीम की अगुवाई में विश्व स्तर पर छाया डेरा
Dera Sacha Sauda Chief At Sirsa संत गुरमीत राम रहीम सिंह की अगुवाई में डेरा सच्चा सौदा अध्यात्म के साथ साथ सेवा कार्यों में भी आगे बढ़ा। रक्तदान, पौधारोपण, जरूरतमंदों की मदद, बाढ़-भूकंप-आगजनी प्रभावितों की मदद इत्यादि कई कार्यों में डेरा की पहचान विश्व स्तर पर बन गई। डेरा प्रमुख ने देश में सफाई अभियान शुरू कर अनोखी मिसाल पेश की तो डेरा के मुख्यालय में कई तरह के खेलों के स्टेडियम बनवाकर प्रतियोगिताएं करवाई। जिनकी बदौलत डेरा सच्चा सौदा की पहचान बनती गई। डेरा प्रमुख ने लाखों लोगों को गुरुमंत्र देकर उनके नशे छुड़वाए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now