मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Train News: 104 पैसेंजरो के साथ ट्रेन गायब, 112 साल बीती, नहीं खुला राज, कहां गई ट्रेन व पैसेंजर

On: March 27, 2023 9:02 PM
Follow Us:

Train News:  नई दिल्ली: 1911 में एक ट्रेन रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी। जिसका आज तक सुराग नही लगा है। इस मिस्ट्री को आज तक कोई नही सुलझा पाया है।

अक्सर सुना है कि आसमान में उड़ता हवाई जहाज गायब हो जाता है तो कभी समंदर की लहरों पर तैरता पूरा का पूरा जहाज लापता हो जाता है। लेकिन कुछ​ दिन क्या हुआ ये भी पता चल जाता है। आज आपको एक ऐसे रहस्य के बताने जा रहे है। एक दो दशक नहीं ​बल्कि 111 साल बीतने के बावजूद भी आज तक खुलासा नहीं हुआ है। Train News

यह भी पढ़ें  Fire in market मार्केट में लगी भीषण आग, 60 से ज्यादा दुकाने जलकर राख

कहां गई ट्रेन:
बता दे कि साल 1911 में इटली में एक ट्रेन रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी। इटली की कोच और इंजन बनाने वाली कंपनी जेनटी (Zanetti) ने नई ट्रेन तैयार की थी। ट्रेन के ट्रॉयल के लिए कंपनी ने लोगों को मुफ़्त में सफ़र करने का न्यौता दिया था।

इसके लिए अखबारों में विज्ञापन दिए गए थे। ट्रायल के लिए रेल कर्मचारियों के साथ 106 लोग ट्रेन में सवार हुए थे। ट्रेन ने कुछ ही मिनट में रफ्तार पकड़ ली। ट्रेन रेलवे के एक सुरंग से गुजरने वाली थी।

TRAIN 1

ट्रेन सुरंग में घुसी तो जरूर, लेकिन उससे बाहर नहीं निकली। अगले स्टेशन पर पैसेंजर्स इंतजार करते रहे, लेकिन ट्रेन पहुंची ही नहीं। सुरंग में घुसते ही ट्रेन कहां चली गई, किसी को कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें  Covid update : पटना में एक ही अस्पताल में 19 डाक्टर मिले संक्रमित, संक्रमण का आकडा पहुंचा 281

न ट्रेन मिले, ना Passenger
सुरंग में घुसने के बाद ट्रेन गायब हो गई थी। 104 लोगों का कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा था। सिर्फ दो लोग इस घटना में बचे। सुरंग से बचकर निकले दोनों यात्री कुछ साफ-साफ बताने की स्थिति में नहीं थे।

 

एक ने इस बारे में कभी कुछ नहीं बताया, जबकि दूसरे यात्री ने लोगों को बताया कि जब ट्रेन सुरंग में घुस रही थी उन्हें सफेद धुंआ दिखाई दिया। डर के मारे उन्होंने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें  Weather Update: शीतलहर की चपेट में दिल्ली-NCR, इन राज्यों होगी बारिश

साइंटिस्ट और एक्सपर्ट आज तक इस घटना की सच्चाई का पता नहीं लगा सके हैं। बातें तरह-तरह की निकलकर आईं। कुछ सालों बाद दावा किया गया कि ट्रेन का कुछ हिस्सा जर्मनी और रूस में मिला, लेकिन इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं हैं।

हालांकि आज तक इसके बारे में कोई प्रमाणित जानकारी नहीं मिल सकी है। लोगों ने इसे भूतिया ट्रेन बता दिया। सच बस इतना है कि ये मिस्ट्री आज भी अनसुलझी है और दुनिया की रहस्यमयी घटनाओं में शामिल हो गई है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now