मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Aaj Ka Rashifal : जानिए आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए ? इन राशियों की बल्ले बल्ले

On: September 23, 2023 7:45 AM
Follow Us:

Horoscope: आज के दिन  Aaj Ka Rashifal कुछ राशियों के जातक अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वहीं, कुछ राशियां अपने पार्टनर के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। राशिफल के अनुसार आज यानी 23 सितंबर 2023, शनिवार का दिन लव लाइफ वालों के लिए मिला-जुला रह सकता है।Aaj Ka Rashifal

तुला Aaj Ka Rashifal
आज आपके पार्टनर की कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं। जैसे उनका किसी से मिलना, बातचीत करना, केयर करना। इन बातों को मना करने पर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। थोड़ा अपना नजरिया बदलें और कुछ बातों को संबंधों को बनाए रखने के लिए इग्नोर करें।

वृश्चिकAaj Ka Rashifal
आज आपका पार्टनर अपने स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान दिखाई देगा। ऐसे समय में आपको उनका साथ रहना बहुत जरूरी है। उन्हें एक साथी की जरूरत महसूस होगी। इस समय आपका साथ देना, उन्हें बहुत खुशी देगा। इससे आपका संबंध और मजबूत होगा।

Haryana: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का ओएसडी बनकर 27 लाख ठगने वाला, भाजपा नेता ही निकला 

मेष
आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं, जिस कारण कुछ दिन से चल रही आपसी मनमुटाव की स्थिति दूर होगी। आपका पार्टनर आपके साथ सहज और सुखद महसूस करेगा.. वृषभ  विशेष प्रयोजन से आज आपके करीब आएगा। अच्छा होगा अपने साथी की बातों को महत्व दें, उनके साथ समय बिताएं।

यह भी पढ़ें  Metro Update: फरीदाबाद से गुरुग्राम का सफर होगा अब बिल्कुल आसान, जल्द शुरू होगी ये मेट्रो लाइन

मिथुन
आज आप अपने पार्टनर से वाद-विवाद से दूर रहें, नहीं तो विवाद में किया गया मजाक आपके और आपके संबंध के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अपने पार्टनर से सहज भाव से बात करें। कहीं घूमने फिरने जाए, जिससे आपका संबंध मजबूत होगा।

कर्क
आज आपके पार्टनर के स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आज आपका दिन भागदौड़ में निकलेगा। अपने साथी को लेकर आप परेशान व चिंतित रह सकते हैं। अपने साथी के साथ समय निकालें, उन्हें खुश रखने का प्रयास करें।

यह भी पढ़ें  प्राइमरी स्कूलों में Digital Education पर जोर, हरियाणा के 420 स्कूलों को मिलेगी अब ये सुविधाएं

कुंभ
आपका पार्टनर आज आप से अपने मन की बात कह सकता है। साथ ही लव पार्टनर लाइफ पार्टनर बनने पर राजी हो सकता है। यह दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मौसम के हिसाब से प्रेम-प्रसंग के लिए यह समय अनुकूल है।

मीन 
आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका लाइफ पार्टनर आज आपके साथ खुश दिखाई देगा। आज आप फैमिली प्लानिंग भी कर सकते हैं। साथ ही अपने साथी के साथ बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं।

 

सिंह 
आज आप अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुन सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। अपने साथी के साथ मौसम का भरपूर आनंद लेंगे।

कन्या 
आज अपने पार्टनर के साथ आप कुछ भावुक नजर आएंगे। आपके पार्टनर का स्वास्थ्य इस समय ठीक नहीं रहेगा, उन्हें आपकी कमी महसूस होगी। आज बहुत दिनों बाद अपने पार्टनर से मिलकर आप उनसे दूर रहने का दर्द सहन नहीं कर पाएंगे।Aaj Ka Rashifal

यह भी पढ़ें  Rewari: कष्ट निवारण कैंप में 135 परिवारों का मोके पर किया समाधान

 

धनु 
आज आपका पार्टनर आपसे गिफ्ट आदि मांग सकता है। आज उनकी मांग की लिस्ट लंबी होने वाली है, जिससे आपकी जेब पर बड़ा असर पड़ने वाला है। अपने पार्टनर की इच्छाओं को पूरा करने के लिए तैयार रहिए। आपका पार्टनर आज आपके साथ अपनी हर बात मनवाने का प्रयास करेगा।

मकर 
आज आपका पार्टनर स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकता है। वह मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है, जिस कारण बाहर जाने का आपका कोई प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है। इस कारण मूड ऑफ रहेगा। साथ ही आप की प्लानिंग फेल हो सकती है।

 

डिसक्लेमर- इस लेख केवल सूचना के लिए है, सही होने के कोई दावे नहीं करता है।
सोर्स: पंडित हर्षित शर्मा

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now