मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Blast In Pakistan: पाकिस्तान में मस्जिद के अंदर हुआ आत्मघाती विस्फोट, इतने लोगो की मौत

On: January 30, 2023 7:34 PM
Follow Us:

Blast In Pakistan: पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को एक मस्जिद में हुए विस्फोट में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 170 लोग घायल हो गए।Rewari Crime: धारूहेडा से चोरी हुई स्कूल वेन, राजस्थान से बरामद

पाकिस्तानी के पीएम ने कहा, “आतंकवादी पाकिस्तान की रक्षा करने का कर्तव्य निभाने वालों को निशाना बनाकर डर पैदा करना चाहते हैं।”

 

 

बता दे कि पेशावर के पुलिस लाइन इलाके के पास जुहर की नमाज के दोपहर अचानक धमाका हुआ । विस्फोट के प्रभाव से मस्जिद का एक हिस्सा ढह गया। मस्जिद के अंदर से शूट किए गए एक वीडियो में जमीन पर मलबा दिखा।Rewari Crime: अवैध हथियार के साथ धारूहेडा बस स्टैंड पर दबोचा

यह भी पढ़ें  Rewari Crime: बावल मकान मे सेंघ: परिवार सोता रहा, छत से घुसे चोर, नकदी व जेवरात चोरी

जानकारी के अनुसार एक ‘आत्मघाती हमलावर’ ने नमाज के दौरान मस्जिद के अंदर खुद को उड़ा लिया। पीटीआई ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि आत्मघाती हमलावर नमाज के दौरान अग्रिम पंक्ति में मौजूद था, तभी उसने खुद को उड़ा लिया।

अधिकारियों ने कहा कि घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। घायलों में से 15 की हालत गंभीर है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विस्फोट की निंदा की। शहबाज शरीफ ने कहा कि मस्जिद के अंदर विस्फोट के लिए जिम्मेदार हमलावरों का “इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है”।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now