रेवाड़ी: उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के मथुरा–पलवल रेलखंड पर मंगलवार देर रात बड़ा हादसा टल गया, जब वृंदावन रोड और अझई स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इसी के चलते हरियाणा के रेवाड़ी से गुजरने वाली कई ट्रेने लेट हो गई है वही कई के रूट भी बदले गए है।Railway News
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि राहत एवं तकनीकी दल मौके पर पहुंच गया है और ट्रैक को जल्द बहाल करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक रूट से कई ट्रेनें चलाई जा रही हैं।Railway News
ये ट्रेने हुई प्रभावित: बता दे इसी के चलते गाड़ी संख्या 12909 बांद्रा टर्मिनस–हज़रत निज़ामुद्दीन रेलसेवा अब रतलाम–चंदेरिया–अजमेर–फुलेरा–रींगस–रेवाड़ी–दिल्ली मार्ग से चलेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 12903 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर रेलसेवा और गाड़ी संख्या 12449 मडगांव–चंडीगढ़ रेलसेवा भी यही वैकल्पिक मार्ग अपनाएंगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 12904 अमृतसर–बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा गाज़ियाबाद–नई दिल्ली–रेवाड़ी–अलवर–मथुरा मार्ग से संचालित होगी। इसके अलावा, गाड़ी संख्या 12432 हज़रत निज़ामुद्दीन–तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलसेवा अब रेवाड़ी–जयपुर–सवाई माधोपुर मार्ग से गुजरेगी।
रेलवे ने की अपील: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की अद्यतन स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, 139 हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी सूचना केंद्र से अवश्य जांच लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और ट्रैक की मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

















