भारी बारिश और दिल्ली-यमुना ब्रिज पर जलभराव के कारण रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली और हरियाणा के बीच चलने वाली 4 पैसेंजर ट्रेनों को 7 सितंबर तक रद्द कर दिया है। विभाग ने आमजन से घर से निकलने से पहले ट्रेनो की अपडेट जरूर पढ लें ताकि समय बरबाद नहीं हो।
हरियाणा व दिल्ली जाने वाले यात्री होंगें परेशान: उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि कि इन ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही लंबी दूरी की 10 ट्रेनों के मार्ग भी परिवर्तित किए गए हैं। पैसेंजर ट्रेनें बंद होने से गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी और हिसार के हजारों दैनिक यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे ने बताया कि परिवर्तित मार्ग से जिन ट्रेनों को संचालित किया जाएगा उनमें साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश, लालगढ़-डिब्रूगढ़, बाड़मेर-हावड़ा, भुज-बरेली, बीकानेर-हावड़ा, काठगोदाम-जैसलमेर, सुल्तानपुर-साबरमती, बरेली-भुज, डिब्रूगढ़-लालगढ़ और प्रयागराज-भिवानी रेल सेवाएं शामिल हैं। इन सभी ट्रेनों को दिल्ली सराय रोहिल्ला, नई दिल्ली, गाजियाबाद, साहिबाबाद, दिल्ली किशनगंज और हजरत निजामुद्दीन जैसे वैकल्पिक मार्गों से गुजारकर गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। Indian Railways
की अपील: रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यमुना ब्रिज पर हालात सामान्य होते ही प्रभावित ट्रेन सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया जाएगा। फिलहाल यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी अवश्य चेक करें। इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा। Indian Railways

















