Delhi News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को दिल्ली के मंगोलपुरी में सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले ट्रस्ट के ‘अंतर्राष्ट्रीय सैनी भवन’ का उद्घाटन व मूर्ति अनावरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ये प्रतिमाएँ केवल पत्थर नहीं, बल्कि संघर्ष, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की जीवंत प्रतीक हैं। जब समाज में बेटियों की शिक्षा को स्वीकार नहीं किया जाता था, तब सावित्रीबाई फुले जी ने साहस के साथ शिक्षा का दीप जलाया और महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई।

उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएँगे और नारी सम्मान तथा समानता के लिए निरंतर कार्य करेंगे।Delhi News

















