Delhi NCR News: दिवाली पर जिस खतरे की आशंका जताई जा रही थी, वही हकीकत बन गई। सोमवार की सुबह दिल्ली और एनसीआर की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। पूरे शहर पर प्रदूषण की धुंध छा गई है, जिससे राजधानी में सांस लेना मुश्किल हो गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दिवाली की खुशियों में ‘जहरीली हवा का ग्रहण’ लग गया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 411 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। वहीं, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम क्षेत्र का AQI 352 और इंडिया गेट के पास 347 रिकॉर्ड किया गया।
बारापुला पुल के ऊपर भी सुबह-सुबह धुंध की मोटी परत छाई रही। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो गई और लोग आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायत करते दिखे।
राजधानी और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है। कई स्थानों पर AQI 400 से भी ऊपर पहुंच गया है। यह स्थिति तब है जब दिवाली की रात अभी बाकी थी और पटाखे जलाने का सिलसिला शुरू नहीं हुआ था।Delhi NCR News
प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP)-2 लागू कर दिया गया है। पर्यावरण विभाग ने लोगों से घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने और अनावश्यक वाहन चलाने से बचने की अपील की है।
IMD ने धुंध छाए रहने का जताया अनुमान: आईएमडी ने सोमवार सुबह धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है तथा अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।Delhi NCR News
वायु गुणवत्ता सूचकांक शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है.Delhi NCR News

















