मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

National Highway : इस हाईवे से जुड़ेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, विकास को लगेंगे पंख

On: January 31, 2023 7:46 AM
Follow Us:

Best24News:   नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के लाखों लोगों के लिए खुशखबरी है। छिजारसी के पास से एनएच-9 को नार्दन पेरिफेरल व दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। उक्त मार्ग की दूरी करीब 25 किलोमीटर होगी। मार्ग का ज्यादातर हिस्सा एलिवेटेड व कुछ हिस्सा भू-तल पर होगा।Business Idea : अपने खेत में लगाएं महज दस ये पेड़, 6 साल में कमा लेंगे एक करोड़

एनएच-9 के दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के जुड़ने से लोग गाजियाबाद से ढाई घंटे में देहरादून पहुंच सकेंगे। कनेक्टिविटी बेहतर होने से एक तरफ जहां लोगों को सहूलियत मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ विकास को पंख लगेंगे।

 

जीडीए के मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जीडीए के प्रस्ताव पर एनएचएआइ ने सर्वे के बाद उपरोक्त छह लेन का मार्ग बनाकर कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए हरी झंडी दे दी है। यूपी इंवेस्टर्स समिट को सफल बनाने के लिए आज कौशांबी स्थित रेडिशन ब्लू होटल में होने वाले जिला स्तरीय समिट में एनएचएआइ के अधिकारी उपरोक्त प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन देंगे।

यह भी पढ़ें  Geyser Bucket: ये है कमाल की बाल्टी, नहाना हो या पीना! मिनटों में कर देती है पानी गर्म!

 

इस प्रोजेक्ट से ऐसे मिलेगी राहत

एनएच-9 छिजारसी कट के पास से मार्ग शुरू होगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के ऊपर से होते हुए हरनंदी नदी पर पुल के जरिये पार होगा। इसके बाद हरनंदी नदी व सिद्धार्थ विहार के बीच से होते हुए सांई उपवन, हिंडन रिवर मेेट्रो स्टेशन के पास से होते हुए राजनगर एक्सटेंशन को जाने वाली सड़क में जुड़ेगा।
हरियाणा में इस बार NCP भी लडेगी चुनाव, 19 को होगी रैली
वहां से करहैड़ा रोटरी को पार कर सिटी फारेस्ट से आगे एक बार फिर हरनंदी नदी को पुल के जरिए पार कर भनेड़ा खुर्द के पास नार्दन पेरिफेरल रोड में जुड़ेगा।

यह भी पढ़ें  Swertia nectariconatus: हिमालय में मिला नया चमत्कार! भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजी दुनिया की अनजानी पौधों की प्रजाति

 

यहां टीला मोड, निस्तौली व लोनी की तरफ जाने वाले लोग नार्दन पेरिफेरल रोड पर चढ़कर गंतव्य तक जा सकेंगे। वहीं जिन लोगों को देहरादून की तरफ जाना होगा। वह उक्त मार्ग पर नार्दन पेरिफेरल रोड को पार सीधे मंडोला के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर चढ़कर देहरादून जा सकेंगे।

मंडोला में बनेगा बड़ा जंक्शन, लोनी का होगा विकास

जीडीए के मुख्य अभियंता ने बताया कि योजना के परवान चढ़ने पर लोनी स्थित मंडोला बड़ा जंक्शन बनेगा। इससे लोनी क्षेत्र में विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर जहां उपरोक्त मार्ग को जोड़ने की योजना है। वहीं एनएचएआइ की अरबन रोड की योजना है जो भविष्य में सीधे एयरपोर्ट को जाने वाले मार्ग से जुड़ेगी।

यह भी पढ़ें  शौक पूरा करने के लिए ट्रेनों में करते थे यात्रियों से लूटपाट , जानिए कैसे चढे हत्थे

 

भविष्य में एफएनजी से भी जुड़ेगा

फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) एक्सप्रेस-वे भी भविष्य में छिजारसी के पास उक्त मार्ग से जुड़ सकेगा। एफएनजी एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट जब भी पूरा होगा। उसके उक्त मार्ग से जोड़ने के लिए विकल्प रखा जाएगा। अभी फिलहाल ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के जरिये फरीदाबाद व पलवल के लोग डासना आएंगे। इसके बाद नार्दन पेरीफेरल रोड पर चढ़कर उपरोक्त प्रस्तावित मार्ग से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर पहुंच सकेंगे।

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now