दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को यात्रियों से भरी एक बस सड़क करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 38 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ के जवान बचाव अभियान में जुटे हुए है।Aapki Beti Hamari Beti Yojana: LIC ये स्कीम कर देगी मालामाल, मनोहर लाल ने किया ऐलान
जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और कुछ शव बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कम से कम 10 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। बस में करीब 55 लोग सवार थे। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा भी बड़ा हो सकता है।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इस मार्ग पर तीन बसें एक साथ चल रही थी और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया जा गया है। इनमें से भी कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू के लिए रेफर किया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
ओवरटेक के चलते हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इस मार्ग पर तीन बसें एक साथ चल रही थी और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल यात्रियों को हवाई मार्ग से जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल भी भर्ती करवाया गया है। कुछ को स्थानीय आस पास के अस्पतालों में भर्ती है।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डोडा बस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक बस दुर्घटना में कई यात्रियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’Alert: घने कोहरे व धुंध के चलते रेलवे ने रद्द की 62 ट्रेनें, कई ट्रेनों के बदले रूट, जानिए पूरी डिटेल्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्घटना पर दुख जताया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी हादसे दुख प्रकट किया है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया ट्ववीट
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसे डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह से बात की है। घायलों को किश्तवाड़ के जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
कुछ और लोगों को आगे के इलाज के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की जा रही है। सभी जरूरी मदद मौके पर भेजी जा रही है। मैं लगातार संपर्क में हूं और बचाव कार्य की पूरी निगरानी की जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। बस में करीब 55 लोग सवार थे। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा भी बड़ा हो सकता है।














