मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Bhiwadi बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, यहां जाने दुनिया के 20 टॉप प्रदूषित शहर

On: March 17, 2023 4:55 PM
Follow Us:

दिल्ली: प्रदूषण की जांच करने वाली स्विस एजेंसी IQ एयर ने मंगलवार को वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट जारी की। पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और इनके बाद राजस्थान का भिवाड़ी और दिल्ली तीसरे और चौथे पायदान पर हैं. दिल्ली में PM 2.5 का लेवल 92.6 माइक्रोग्राम है, जो सुरक्षित सीमा से लगभग 20 गुणा ज़्यादा हैFire News Rewari : एक स्क्रैप के गोदाम में लगी भयंकर आग, 5 धंटे में पाया काबू

 

बता दे कि रैंकिंग का आधार PM 2.5 के स्तर को बनाया गया है। जिसे विज्ञानी और स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रमुख प्रदूषक तत्व मानते हैं, और उस पर नज़र रखते हैं, आंकड़े 131 मुल्कों से लिए गए। जिन्हें 30,000 से ज़्यादा ग्राउंड-बेस्ड मॉनिटरों से जुटाया गया, जिनमें सरकारी और गैर-सरकारी मॉनिटर शामिल हैं।POLL DIGITAL scaled

यह भी पढ़ें  Rewari crime: गांजा बेचने जा रहा युवक दबोचा, 130 गांजा व बाइक जब्त

प्रदूषित शहर बना भारत
टॉप प्रदूषित शहरों की सूची में भारतीय शहर बहुत ज़्यादा नज़र आ रहे हैं. इस बार सूची में सबसे ज़्यादा 7,300 से अधिक शहरों के आंकड़े दर्ज किए गए हैं, जबकि पिछली बार 2017 में 2,200 से भी कम शहरों की सूची बनाई गई थी।
Rewari: Dharuhera के शौचालय बदहाल, कागजो मे हो रही ‘सफाई’ See Video
.

टॉप लिस्ट में छाया हुआ है भारत
प्रदूषण के मामले में दुनिया के टॉप 10 शहरों में से 6 शहर भारत के हैं। टॉप 20 में 14 शहरों के नाम दर्ज हैं। टॉप 50 शहरों में 39 भारतीय नगर हैं। इतना ही नहीं टॉप 100 प्रदूषित शहरों में से 65 शहर हिन्दुस्तान के हैं। पिछले साल इस सूची में भारत के 61 शहर थे। नए वर्गीकरण के बाद अब दिल्ली और नई दिल्ली, दोनों ही टॉप 10 प्रदूषित शहरों में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें  Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स का किस करते हुए वीडियो हुआ वायरल

 

 

टॉप 100 में 72 शहर दक्षिण एशिया के
सबसे प्रदूषित 100 शहरों में 72 दक्षिण एशिया के हैं। इनमें ज्यादातर शहर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के हैं। रिपोर्ट में दक्षिण एशिया को वायु प्रदूषण का केंद्र बताया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर विश्व बैंक ने प्रदूषण में कटौती करने के लिए आने वाले खर्च का एनालिसिस किया है। इसके लिए 2.6 अरब डॉलर खर्च करने होंगे।

सबसे ज़्यादा प्रदूषित राजधानी
दिल्ली अब तक दुनिया की सबसे ज़्यादा प्रदूषित राजधानी रही है, लेकिन इस साल रिपोर्ट में ‘ग्रेटर’ दिल्ली और राजधानी नई दिल्ली के बीच अंतर किया गया है। दोनों ही अलग-अलग शहर के तौर पर टॉप 10 में शुमार हैं। लेकिन प्रदूषित राजधानियों की सूची में नई दिल्ली दूसरे स्थान पर खिसक आई है, और दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी अब चाड की एन्जामेना है।

यह भी पढ़ें  Ration Card : राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

दिल्ली प्रदूषित, लेकिन NCR में सुधार : दिल्ली के पड़ोसी शहर गुड़गांव, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद और फरीदाबाद में प्रदूषण स्तर में गिरावट आई है। लेकिन जीवन के लिए अभी भी यहां प्रदूषण घातक ही है।

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now