Asian Games: एशियाई खेलो में नौवें दिन भारत ने झटके 7 पदक, मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर, जानिए कौन है पहले पर

asian games

Asian Games: एशियाई खेलों में भारत हर दिन सराहनीय प्रदर्शन कर रहा है। भारत अब 60 पदक जीत चुका है, जिसमें 13 गोल्ड, 24 रजत तथा 23 कास्य है।

सोमवार को जीते 7 पदक
नौवें दिन सोमवार (दो अक्तूबर) को भारत को सात पदक मिले। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच और आठवें दिन 15 पदक मिले थे।

https://twitter.com/narendramodi/status/1708707060396052677/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1708707060396052677%7Ctwgr%5E41f5762a0268e51e5626982267753a289084e6fb%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.oneindia.com%2Fnews%2Fsports%2Fmore-sports%2Fasian-games-2023-live-updates-day-9-indias-medal-tally-hangzhou-2-october-2023-827645.html

मेडल टैली में चीनी  Topper

इसके साथ ही मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर 60 मेडलों के साथ पहुंच गया है। मेडल टैली में चीनी 269 तक मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है। वहीं जापान 122 मेडल के साथ नंबर दो पर है।

https://twitter.com/Media_SAI/status/1708725381057114255/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1708725381057114255%7Ctwgr%5E41f5762a0268e51e5626982267753a289084e6fb%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.oneindia.com%2Fnews%2Fsports%2Fmore-sports%2Fasian-games-2023-live-updates-day-9-indias-medal-tally-hangzhou-2-october-2023-827645.html

 

भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 13
रजतः 24
कांस्यः 23
कुलः 60

एनसी सोजन ने देश का नाम किया रोशन
भारत की महिला एथलीट एनसी सोजन ने लॉन्ग जंप में देश का नाम रोशन किया। उन्होंने 6.63 मीटर दूर छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

 

 

 

 

3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत की पारुल चौधरी ने रजत और प्रीति ने कांस्य जीता है। यावी ने आसानी से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

https://twitter.com/ianuragthakur/status/1708685524876362237/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1708685524876362237%7Ctwgr%5E41f5762a0268e51e5626982267753a289084e6fb%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.oneindia.com%2Fnews%2Fsports%2Fmore-sports%2Fasian-games-2023-live-updates-day-9-indias-medal-tally-hangzhou-2-october-2023-827645.html

भारत ने बांग्लादेश को 12-0 के विशाल अंतर से हराया है और एशियाई खेलों में एक और शानदार जीत हासिल की है।

भारत को दिन का पहला पदक स्केटिंग में मिला है। संजना भटुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी ने महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर में कांस्य पदक जीता। उन्होंने अपने रेस 4:34:861 मिनट में पूरी की।

About PK Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 5 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में best24news.com डिजिटल बेवसाइट पॉलिटिक्स, मौसम, अपराध की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by PK Chauhan