मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

5G नेटवर्क मामले में जूही चावला को राहत: 20 लाख से घटाकर जुर्माना होगा 2 लाख होगा, जानिए क्या है शर्त

On: January 25, 2022 2:45 PM
Follow Us:

दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेत्री जूही चावला और दो अन्य पर एकल न्यायाधीश द्वारा लगाए गए जुर्माने को मंगलवार को 20 लाख रुपये से घटाकर दो लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा। अदालत ने कुछ शर्तें लगाते हुए कहा कि अभिनेत्री को कुछ सामाजिक कार्य करना होगा क्योंकि वह एक सिलेब्रिटी हैं।

Rewari Crime: दिन में की थी रैकी, रात को दुकान में लगा दी सेंध, चोरी करने वाले छह बदमाश काबू

अभिनेत्री ने 5जी तकनीक के खिलाफ यह कहते हुए याचिका दायर की थी कि इससे मनुष्यों और पशु-पक्षियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। एकल न्यायाधीश ने पिछले साल जून में उनकी इस याचिका को खारिज करते हुए उन पर 20 लाख का जुर्माना लगाया था और कहा था कि मामला पब्लिसिटी पाने के लिए प्रतीत होता है।

ठंड लगने से रेवाडी में एक युवक की मोत, शिनाख्त नहीं

जूही चावला की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद ने अभिनेत्री से निर्देश लेकर अदालत के सुझाव पर सहमति व्यक्त की। 5जी मामले से संबंधित याचिका खारिज किए जाने के आदेश के खिलाफ अभिनेत्री और दो अन्य लोगों की अपील पर सुनवाई के दौरान अदालत ने यह सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें  भारत में लॉन्च हुई Suzuki Hayabusa, जानें कीमत और नए फीचर्स

जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस जसमीत सिंह की बेंच ने दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) के सचिव को नोटिस जारी कर अपील पर जवाब मांगा और मामले में आगे की सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तारीख निर्धारित की।

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now