Delhi Traffic Advisory: आज दिल्ली-नोएडा में ट्रैफिक जाम से बचें, 21 रूट्स पर पुलिस ने लगाया डायवर्जन, जाने पूरी जानकारी

On: November 27, 2025 2:43 PM
Follow Us:
Delhi Traffic Advisory: आज दिल्ली-नोएडा में ट्रैफिक जाम से बचें, 21 रूट्स पर पुलिस ने लगाया डायवर्जन, जाने पूरी जानकारी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली और नोएडा में आज कई अहम रूटों पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहने वाली है। अगर आप ऑफिस या किसी जरूरी काम से बाहर जाने वाले हैं तो पहले से जानकारी लेना जरूरी है ताकि आपको समय और परेशानी दोनों से बचाव हो सके।

दिल्ली में क्यों लगा ट्रैफिक डायवर्जन?

दिल्ली के द्वारका, दिल्ली कैंट, धौला कुआं और आसपास के इलाकों में पालम रेलवे क्रॉसिंग का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसी कारण इन इलाकों में ट्रैफिक काफी धीमा रहेगा। इसके साथ ही कुछ जगहों पर डायवर्जन भी लगाया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की जानकारी के अनुसार यह डायवर्जन करीब तीन महीने तक जारी रह सकता है।

नोएडा में ट्रैफिक बदलाव का कारण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को नोएडा दौरे पर आ रहे हैं। उनका काफिला नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई व्यस्त रूटों से गुजरेगा। इसलिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कई रास्तों पर अस्थायी डायवर्जन लगाने का फैसला किया है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे इन रास्तों से बचकर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

नोएडा में प्रभावित रूट

  1. चिल्ला और DND से फिल्म सिटी की ओर जाने वाला मार्ग

  2. महामाया फ्लाईओवर क्षेत्र

  3. जीरो पॉइंट से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे

  4. सोरखा सेक्टर 113 से सेक्टर 79 जंक्शन

  5. सेक्टर 78 टी-पॉइंट

  6. सोरखा सेक्टर 113 से पर्थला राउंडअबाउट

  7. सेक्टर 71 अंडरपास (विश्वकर्मा मार्ग)

  8. बरौला हनुमान मंदिर के पास यू-टर्न

  9. सेक्टर 60 अंडरपास

  10. नोएडा एलिवेटेड रोड

इन रूटों पर ट्रैफिक धीमा चलेगा या डायवर्जन लगाया जाएगा।

दिल्ली में किन रास्तों से बचें?

पालम रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माण कार्य के कारण इन इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा:

  1. द्वारका

  2. पालम

  3. दिल्ली कैंट

  4. धौला कुआं

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now