दिल्ली-पलवल की यात्रा अब आसान, नया सिक्स लेन फ्लाईओवर हुआ शुरू, देखें कैसे बचेगा आपका समय

On: October 21, 2025 4:08 PM
Follow Us:
दिल्ली-पलवल की यात्रा अब आसान, नया सिक्स लेन फ्लाईओवर हुआ शुरू, देखें कैसे बचेगा आपका समय

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के वाहन चालकों के लिए दिवाली पर एक बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली-आगरा (NH-19) पर बघौला गांव में नया फ्लाईओवर वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इस फ्लाईओवर से ट्रैफिक आसान होगा और वाहन चालकों को बड़े स्तर पर राहत मिलेगी।

इस इलाके से गुजरना पहले काफी मुश्किल था। खासकर इंडस्ट्रियल एरिया होने के कारण कई किलोमीटर लंबी एक्स्ट्रा दूरी तय करनी पड़ती थी। अब यह समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी। फ्लाईओवर के निर्माण पर लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत आई है।

फ्लाईओवर का निर्माण और फीचर्स

पहले यह प्रोजेक्ट 2024 के अंत तक पूरा होना था, लेकिन स्थानीय मांग के चलते इसमें देवली अंडरपास भी जोड़ा गया। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा यह सिक्स-लेन बाईपास चार अंडरपास—नूर ब्रह्म कंपनी, जनौली मोड़, कौशल विकास विश्वविद्यालय मोड़ और देवली मोड़—पर यातायात के लिए बनाया गया है।

इस फ्लाईओवर के शुरू होने से न केवल औद्योगिक क्षेत्र का विकास गति पकड़ेगा, बल्कि घंटों तक लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिलेगा। पृथला औद्योगिक क्षेत्र में पहले लंबी कतारें लगती थीं, लेकिन अब पलवल या दिल्ली की ओर सफर बिल्कुल आसान होगा।

समय की बचत और सुविधा

फ्लाईओवर शुरू होने से नौकरीपेशा और स्टूडेंट्स आसानी से समय पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकेंगे। शहर और औद्योगिक क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी अब पहले से कहीं बेहतर होगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now