Delhi Jaipur Highway: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगें 2 फ्लाईओवर, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

On: May 23, 2025 8:39 PM
Follow Us:
Delhi Jaipur Highway

Delhi Jaipur Highway: वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली- जयपुर हाईवे पर मानेसर और बिलासपुर में ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए जून के आखिर तक फ्लाईओवर का काम शुरु हो जाएगा। इसके लिए टेंडर ओपन कर दिया गया है। टेंडर में 8 निर्माण कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें से एक कंपनी का चयन इस महीने के अंत तक कर लिया जाएगा।

छह राज्यों को होगा लाभ

दिल्ली-जयपुर हाईवे से हरियाणा के अलावा राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली के लोग गुजरते हैं। इस तरह हरियाणा सहित छह राज्यों के लाेग प्रतिदिन ट्रैफिक का दबाव झेलते हैं। यही नहीं मानेसर एवं बिलासपुर में काफी घनी आबादी है। पूरे दिन लोग हाईवे पार करते रहते हैं। Delhi Jaipur Highway

इके बाद जून के दौरान वर्क अलाट करने की कार्रवाई शुरु की जाएगी। दोनों जगह फ्लाईओवर बनाने की डिमांड काफी लंबे समय से चल रही है। पिछले महीने राव इंद्रजती सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी।Delhi Jaipur Highway

इस दौरान गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकण से दोनों फ्लाईओवर का निर्माण एक साथ शुरू करने के आदेश दिए थे। दोनों फ्लाइओवर के निर्माण से न सिर्फ ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा बल्कि हादसों पर भी लगाम लगेगी। Delhi Jaipur Highway

प्रोजेक्ट एक नजर में

मानेसर में 1.2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

बिलासपुर में लगभग एक किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

दोनों जगह छह-छह लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

दोनों जगह फ्लाईओवर के साथ-साथ सर्विस लेन बनाई जाएगी। Delhi Jaipur Highway

दोनों जगह तीन-तीन लेन की सर्विस लेन बनाई जाएगी।

पूरे प्रोजेक्ट के ऊपर 115 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

दोनों जगह प्रोजेक्ट 30 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा।

प्रतिदिन 40 हजार वाहन

मानेसर एवं बिलासपुर के नजदीक से प्रतिदिन औसतन 40 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर संचालित खेड़कीदौला टोल प्लाजा से प्रतिदिन औसतन 80 हजार वाहन गुजरते हैं। इनसे एनएचएआइ को प्रतिदिन औसतन 48 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now