Delhi Dehradun Expressway: पूर्वी दिल्‍ली और गाजियाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी, जल्द खुलने जा रहा ये हाइवे

On: December 7, 2025 7:28 PM
Follow Us:
Delhi Dehradun Expressway

Delhi Dehradun Expressway: पूर्वी दिल्ली के कई ईलाके और गाजियाबाद के लोगों को नया रास्ता मिलने जा रहा है। इससे निजामुद्दी 15 मिनट में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। महीने के अंत तक इस हाईवे (NHAI)  को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। NHAI के अधिकारी के मुताबिक इसका ट्रायल शुरु हो चुका है जो थोड़ी बहुत सुधार की गुंजाइश थी , उन्हें पूरा करके ट्रैफिक सुचारू सूचारू रुप से चालू कर दिया जाएगा।

 

15 मिनट में पहुंचा जा सकेगा बार्डर Delhi Dehradun Expressway
हाईवे के शुरु होने क बाद से वाहन चालकों का काफी समय बचेगा। क्योंकि हाइवे शुरु होने पर बॉर्डर पहुंचने में सिर्फ 15 मिनट का ही समय लगेगा। निजामुद्दीन से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से अक्षरधाम तक आएंगे। इसके बाद दिल्ली देरहादून एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे से होते हुए बॉर्डर और इसके आसपास के इलाकों में आसानी से पहुंचा जा सकता है।Delhi Dehradun Expressway

दिल्ली से देहरादून के बीच बन रहा 212 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे (Delhi Dehradun Expressway) तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार, यह हाई-स्पीड कॉरिडोर दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर खेकड़ा, शामली, सहारनपुर होते हुए सीधे देहरादून तक पहुंचेगा। शुरुआती हिस्से में 18 किमी एलिवेटेड रोड विकसित किया गया है, जो अक्षरधाम से लोनी बॉर्डर तक फैला है। इसके बाद 13 किमी हिस्सा जमीन पर तैयार किया गया है। पूरे एक्सप्रेसवे पर 6-लेन मुख्य मार्ग के साथ 6-लेन सर्विस रोड का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे स्थानीय यातायात को सहज गति मिल सके।Delhi Dehradun Expressway

अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) क्रॉसिंग तक 31.6 किलोमीटर के हिस्से पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह हिस्सा पूरी तरह तैयार होने के बाद अब दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को राहत देने लगा है। मंत्रालय का कहना है कि यह एक्सप्रेसवे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और समय की बचत वाला विकल्प प्रदान करेगा, जहां दिल्ली से देहरादून के बीच यात्रा समय लगभग आधा हो जाएगा। शुरुआती रूट—अक्षरधाम से खेकड़ा तक—एलिवेटेड संरचना होने से शहर के घनी आबादी वाले इलाकों से गुजरने वाला ट्रैफिक सड़क स्तर पर संतुलित रहेगा।Delhi Dehradun Expressway

इस एक्सप्रेसवे के खुलने का सबसे अधिक फाय  दा दिल्ली के पूर्वी हिस्सों और यूपी की सीमा से लगे क्षेत्रों को मिलेगा। इनमें गीता कॉलोनी, वजीराबाद, सोनिया विहार, यमुना विहार, शास्त्री पार्क, मुस्तफाबाद और करावल नगर जैसे घनी आबादी वाले इलाके शामिल हैं, जहां वर्तमान में भारी ट्रैफिक के कारण आम लोगों को पुश्ता रोड या सीलमपुर होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इसके अलावा लोनी, गाजियाबाद, शामली और बागपत की ओर जाने वाले यात्रियों को भी अब तेज और सुगम मार्ग उपलब्ध होगा।Delhi Dehradun Expressway

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now