नशे के खिलाफ साइकिल रैली महेंद्रगढ़ में पहुंचेगी 7 को, इन सड़कों पर ट्रैफिक की रहेगी नो एंट्री

On: April 6, 2025 3:46 PM
Follow Us:

महेंद्रगढ़: हरियाणा प्रदेश को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत एक साइकिल रैली (Cycle Raili) निकाली जा रही है। साइक्लोथॉन 2.0 रैली 7 अप्रैल को महेन्द्रगढ़ जिले में पहुंचेगी। जिसको देखते हुए 7 और 8 अप्रैल को जिले की विभिन्न सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है तथा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

 

ट्रैफिक के लिए प्रमुख दिशा-निर्देश:

7 अप्रैल को यातायात प्रतिबंध:

  • बाघोत से सेहलंग की ओर जाने वाले रास्ते पर सभी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध
  • सेहलंग से मालडा, माजरा खुर्द होते हुए महेंद्रगढ़ की ओर जाने वाले रास्ते पर भी वाहनों की एंट्री बदं
  • सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक इन सभी रास्तों पर वाहनों की आवाजाही सीमित

सड़क मार्गों का उपयोग:

  •  आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे इन रास्तों का उपयोग करने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
  • महेंद्रगढ़ से नारनौल जाने वाले सड़क मार्ग पर 7 अप्रैल को एक तरफ की लाइन बंद रहेगी।

8 अप्रैल के लिए निर्देश:

  •  नारनौल से रेवाड़ी जाने वाले NH-11 पर एक तरफ की सर्विस लाइन बंद रहेगी
  •  भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

पुलिस का सहयोग:
– रेवाड़ी और चरखी दादरी पुलिस को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं कि 7 और 8 अप्रैल को भारी वाहनों को इन मार्गों पर नहीं आने दिया जाए।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now