Cyber crime Rewari: धारूहेड़ा पुलिस की साइबर ठगी पर कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार

On: August 29, 2025 5:20 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गत वर्ष फरवरी माह में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 91 हजार रुपये उड़ाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है

Cyber crime Rewari : धारूहेड़ा थाना सेक्टर-6 पुलिस ने बैंक खाते से 91 हजार रुपये उड़ाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के गांव उत्तर लक्ष्मीपुर हालआबाद सिक्किम के जिला गंगटोक स्थित गांव बालाजी भोग रानिपुल निवासी जीबोन माहतो के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

मामला गत वर्ष 21 फरवरी का है जब सेक्टर-6 धारूहेड़ा निवासी रवि कुमार ने शिकायत दी थी कि उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 91 हजार रुपये निकाले गए हैं। बैंक जाकर पूछताछ करने पर पता चला कि रकम पप्पू नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई है। जांच के दौरान पुलिस ने पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर निवासी पप्पू हलदार और गोकुल पाल को गिरफ्तार किया था। दोनों ने पूछताछ में कबूल किया था कि पप्पू ने अपना बैंक खाता कमीशन पर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था।

अब पुलिस ने तीसरे आरोपी जीबोन माहतो को भी काबू कर लिया है, जिसने ठगों को खाते उपलब्ध कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में और भी आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now